Kailash Mansarovar Yatra 2025: रजिस्ट्रेशन से लेकर यात्रा खर्च, समय ,10 जरूरी चीजें तक पूरी जानकारी |

Kailash Mansarovar Yatra 2025:पांच साल के लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर भक्तों के लिए शुरू होने जा रही है। कोविड-19 महामारी के चलते 2020 से यह यात्रा स्थगित थी, लेकिन अब साल 2025 में जून महीने से इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: पांच साल बाद फिर शुरू होगी यात्रा, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर यात्रा तक की पूरी जानकारी

Kailash Mansarovar Yatra kaun kr sakte hai: अगर आप भी भगवान शिव के पावन धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का संचालन

विदेश मंत्रालय की बैठक के बाद तय किया गया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 से फिर शुरू होगी। यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) को सौंपी गई है। यात्रा दिल्ली से शुरू होकर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर तक पहुंचेगी।

Kailash Mansarovar Yatra के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Kailash Mansarovar Yatra के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक यात्रियों को विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज:

वैध पासपोर्ट

पैन कार्ड

3 पासपोर्ट साइज की फोटो

Kailash Mansarovar Yatra Official Website Registration

आवेदन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन सफल रहने पर आपको SMS या ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत कब होगी?

कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून 2025 से शुरू होगी। कुल पांच दल बनाए जाएंगे, जिनमें हर दल में 50 यात्री होंगे।

पहला दल 10 जुलाई को लिपुलेख पास से चीन में प्रवेश करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PowersMind (@real18ashutosh)

अंतिम दल 22 अगस्त 2025 को यात्रा पूरी कर भारत लौटेगा।

हर दल दिल्ली से रवाना होगा, और यात्रा में कई पड़ाव होंगे:
टनकपुर (1 रात), धारचूला (2 रातें), गुंजी (2 रातें), और नाभीढांग (2 रातें)। इसके बाद यात्री कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। वापसी में बूंदी, चौकोड़ी, अल्मोड़ा होते हुए दिल्ली लौटेंगे।
कुल यात्रा अवधि: लगभग 22 दिन।

कितने यात्री कर पाएंगे Kailash Mansarovar Yatra 2025?

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 5 दलों में कुल 250 यात्री यात्रा करेंगे। इसके अलावा, कुछ प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स भी यात्रा का आयोजन करते हैं, लेकिन उनके माध्यम से यात्रा करने के लिए भी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। प्राइवेट ऑपरेटर्स आपकी आवेदन प्रक्रिया में भी मदद कर सकते हैं।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 से जुड़ी 10 जरूरी बातें

यात्रा की कुल अवधि 22 से 25 दिन की हो सकती है।

खर्च का अनुमान: लगभग ₹1.5 लाख से ₹3 लाख तक।

यात्रियों को शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होना जरूरी है।

यात्रा के लिए वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रमुख मार्ग

लिपुलेख पास मार्ग (उत्तराखंड):

यात्रा पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से होकर होती है।

इस मार्ग में यात्रियों को ट्रैकिंग भी करनी पड़ती है।

नाथुला पास मार्ग (सिक्किम):

यात्रा सिक्किम के नाथुला दर्रे से होती है।

इस मार्ग में ज्यादातर यात्रा वाहन से संभव होती है।

नेपाल मार्ग:

नेपाल के जरिए भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा की जा सकती है।

हालांकि इस मार्ग से यात्रा महंगी पड़ती है।

नोट: यात्रा पर निकलने से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच करवा लें और विदेश मंत्रालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कैलाश मानसरोवर यात्रा न सिर्फ एक धार्मिक अनुभव है, बल्कि एक जीवन बदलने वाली आध्यात्मिक यात्रा भी मानी जाती है।

Vinod
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top