Mahakumbh Stampede News Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बुधवार रात भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अस्पताल अधिकारियों ने यह दावा किया है, हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Mahakumbh Stampede पर प्रशासन का बयान
Live Updates Kumbh Mela : महाकुंभ में भगदड़ की खबरों पर विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि संगम रूट पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, जिससे कुछ लोग घायल हुए। हालांकि, स्थिति गंभीर नहीं है और घायलों का इलाज चल रहा है।
अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द
घटना के बाद अखाड़ों ने गुरुवार को होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया। संतों और महंतों ने आम श्रद्धालुओं के साथ ही स्नान किया।
#WATCH | #महाकुंभ2025 | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, “जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे… जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे… मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के… pic.twitter.com/eyIaa2JbVG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025
Mahakumbh Stampede पर धर्माचार्यों की प्रतिक्रिया
अध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, “आज मैं संगम घाट नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। संपूर्ण गंगा और यमुना की धारा में ‘अमृत’ बह रहा है। श्रद्धालु कहीं भी गंगा या यमुना में स्नान कर सकते हैं, यह आवश्यक नहीं कि संगम में ही डुबकी लगाई जाए।”
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, “इस घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं। हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अखाड़ों ने आज स्नान न करने का फैसला लिया है। मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं।”
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भी कहा, “हम सबने आज स्नान न करने का निर्णय लिया है। अब बसंत पंचमी पर ही स्नान किया जाएगा।”
श्रद्धालुओं के लिए अपील
अखाड़ों के संतों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे संगम घाट की ओर अधिक भीड़ न करें और जहां भी गंगा का प्रवाह मिले, वहीं स्नान कर पुण्य अर्जित करें।
- और पढ़ें Remo DSouza:धमकी मिलने के दो दिन बाद साधुओं वाला भेष में कुंभ पहुंचे रेमो डिसूजा, संगम में लगाई डुबकी, देखें वीडियो
- Top 5 Electric Cars: 2025 में ये 5 नई इलेक्ट्रिक कार की डिमांड भारत में सबसे ज्यादा, 682 km तक मिलेगा रेंज; जानिए कीमत
- Rhea Chakraborty, एल्विश यादव और भारती सिंह: 500 करोड़ के ऐप घोटाले में फंसे,दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 20 सेलेब्स को भेजा नोटिस
- YouTuber Gaurav Taneja: क्या गौरव तनेजा पत्नी रितु से ले रहे तलाक? प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल
- UPI Auto Pay Scam: ऑटो-पे सुविधा से खाली हो रहे हैं आपका पूरा बैंक अकाउंट पैसे, जानिए कैसे हो रही ठगी - June 24, 2025
- Kailash Mansarovar Yatra 2025 की तैयारियां तेज़, सेना और प्रशासन मिलकर कराएंगे आदि कैलास व ओम पर्वत दर्शन की यात्रा - June 24, 2025
- कैलाश पर्वत के ये 5 अनोखे रहस्य: क्यों आज तक कोई नहीं चढ़ पाया इसकी चोटी पर? | Kailash Mansarovar Yatra 2025 - June 23, 2025