Hand exercise for SCI: स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद हाथ के टॉप 7 घरेलू व्यायाम

Hand exercise for SCI: स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद हाथों को ठीक करने के लिए व्यायाम करना बेहद महत्वपूर्ण है . ये सभी व्यायाम न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं बल्कि हाथों की गतिशीलता को भी बढ़ाता हैं.

Hand exercise for SCI: स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद हाथ के टॉप 7 घरेलू व्यायाम

हालाकी यह ध्यान रहें स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी में चोट का लेवल सभी का अलग अलग होता हैं और एसी स्थिती में इस लेख में बताए गए एक्सरसाइज़ को करने से पहले, या फिर नए व्यायाम को शुरू करने से पहले अपने किसी डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से एक बार मिल जरूर सलाह लें।

Top 7 Hand exercise for SCI:

मुट्ठी बनाना और खोलना:

इसके लिए आप अपनी दोनो हाथों के उंगलियों को मुट्ठी में जकड़ें और फिर उन्हें धीरे-धीरे खोलें।

इस व्यायाम को दिनभर में जभी खाली रहें तब कई बार दोहराएं।

कलाई घुमाना:Hand exercise for SCI

व्हेलचेयर बैठ जाए तो अपनी बाहें सीधी रखें और अपनी कलाई को घड़ी की सुई की दिशा की तरह, फिर उल्टी दिशा में घुमाएं।

इस व्यायाम को आपकों अपनें दोनों हाथों से बारी बारी से और धीरे-धीरे करना है।

उंगलियों को फैलाना:Hand exercise for SCI

अगर आपकी कलाई से आगे आपकी उंगलियों में जान नही है तो न चाहते हुए भी मन ही मन जितना हो सके फैलाएं और फिर उन्हें धीरे-धीरे बंद करने का अभ्यास करना है।

इस व्यायाम को जभी भी समय मिले दोहराएं। क्यो कि इसे मन में ही करना है। यानि ऐसा सोचना है दिमाग से।

टॉवल रोल:

एक छोटे तौलिए या रुमाल को रोल करें।

अपनी उंगलियों से उस तौलिए या किसी भी कपडे को पकड़कर खींचने का प्रयास दिमाग से करते रहें।

इस व्यायाम से कलाई और अंगुलियों में पकड़ मजबूत होती है।

दीवार पर धक्का देना:

आप जभी कुर्सी पर बैठे तो दीवार के आसपास ही बैठे, और सामने बैठे बैठे या फिर खडे हो सकते हैं तो खडे होकर अपने हाथों को दीवार पर रखें।

दीवार को धीरे से धक्का दें और फिर अपनी स्थिति में वापस आ जाएं।

इस व्यायाम से कंधा और बांह की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

थर्मोकोल गेंद दबाना:

इसके लिए आप एक थर्मोकोल गेंद लें और आप अपनी उंगलियों से इसे जितना हो सके मजबूती से दबाएं।

इस व्यायाम से कलाई और उंगलियों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

रबर बैंड से व्यायाम:

सबसे पहले एक रबर बैंड लें और उसे अपनी दोनों हाथों के उंगलियों के बीच में फंसा लें।

फिर दोनों हाथों से एक दुसरे की उल्टा रबर बैंड को खींचने की कोशिश करें।

यह व्यायाम उंगलियों और हाथ की पकड़ को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।

दीवार पर चढ़ना:

इसके लिए दीवार के पास जाएं और अपने हाथों को दीवार पर रखें।

अब धीरे-धीरे अपनी उंगलियों और हाथों की मदद से दीवार पर ऊपर की ओर चढ़ने की कोशिश करें।

यह व्यायाम अंगुलियों और बांह की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

नोट: इन सभी व्यायामों को करने के दौरान आप किसी नर्स या घर के सदस्य के देखरेख में ही करें।

ध्यान रखने योग्य बातें:

धीरे-धीरे शुरू करें: किसी व्यायाम को धीरे-धीरे शुरू करें, फिर उसमे धीरे-धीरे ही तीव्रता बढ़ाएं।

नियमित रूप से व्यायाम करें: जल्द रिकवरी के लिए, नियमित रूप से व्यायाम करें।

अपने फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें: समय समय पर अपने किसी डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह जरूर लें।

अस्वीकरण: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं जिसे किसी चिकित्सकीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना जाएं। क्यों कि Hand exercise for SCI एक गंभीर स्थिति हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top