Psychology Tips: हर दिन हम अलग-अलग लोगों से मिलते हैं—कभी किसी कार्यक्रम में, तो कभी काम के सिलसिले में। इंटरव्यू जैसी स्थितियों में हम यही चाहते हैं कि सामने वाले पर हमारा अच्छा प्रभाव पड़े। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी के दिमाग में क्या चल रहा है, इसे समझना किसी सुपरपावर से कम नहीं होता?
हालांकि, साइकोलॉजी के कुछ ट्रिक्स की मदद से आप सामने वाले के हाव-भाव को पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं कि वह आपकी बातों को किस तरह से ले रहा है। जब हम किसी से बातचीत करते हैं, तो शब्दों पर हमारा नियंत्रण हो सकता है,
लेकिन हमारा शरीर कई बार अनजाने में अलग ही संकेत देता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे साइकोलॉजिकल टिप्स, जिनसे आप किसी के मन की बात का अंदाजा लगा सकते हैं।
Psychology Tips: हाव-भाव से कैसे जानें किसी के मन की बात
कैसे पहचानें कि कोई आपको पसंद करता है?
कई बार हमें यह जानने की जिज्ञासा होती है कि कोई हमें पसंद करता है या नहीं। इसके लिए सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज को समझना बेहद जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपकी ओर देखता है और आपसे आंखें मिलाने की कोशिश करता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह आपकी ओर आकर्षित है।
वहीं, अगर वह आपके सामने घबराया हुआ महसूस करता है या ठीक से नजरें नहीं मिला पाता, तो यह भी एक इशारा हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है।
- ये भी पढ़ें Self Love Tips: खुद से प्यार क्यों है जरूरी: इस तरह सीखें सेल्फ लव करना; सेल्फ लव के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
कैसे जानें कि कोई झूठ बोल रहा है?
किसी के झूठ को पकड़ना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ संकेतों से आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है, तो वह अक्सर नजरें चुराने लगता है और सही तरीके से आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करता। इसके अलावा, उसके बोलने का अंदाज भी बदल जाता है—
जैसे कि वह सामान्य से तेज बोलने लगे या आवाज ऊंची कर ले। अगर आप गौर से सुनें, तो आप महसूस कर सकते हैं कि उसका बात करने का तरीका उसके सामान्य व्यवहार से अलग हो जाता है।
(नोट: यह Psychology Tips का लेख एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।)
- और पढ़ें Rubbing Mustard Oil On Feet Sole: रात में सोने से पहले सरसों तेल से तलवों की मालिश करने से दूर होंगी ये 7 समस्याएं
- कौन हैं दो बच्चों की मां Paula Hurd जिन पर 69 साल के बिल गेट्स हार बैठे दिल? ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
- Green flag; qualities in a Partner: क्या आपके लाइफ पार्टनर में हैं ग्रीन फ्लैग वाली खूबियां? इन खास तरीके से खुद कर सकते हैं पता
- Rhea Chakraborty Nikhil Love Story: नए बॉयफ्रेंड संग बाइक पर नजर आईं रिया चक्रवर्ती! जानें निखिल कामथ, लव स्टोरी
- Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना संग बॉयफ्रेंड का आया तस्वीरें जाने दोनों में कौन ज्यादा अमीर है? और कौन है वो शख्स - February 18, 2025
- WPL Players की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, Photos देख पहली नजर में दे बैठेंगे दिल - February 17, 2025
- आप एक-दूसरे के लिए बने हैं या नहीं? Emotional Intimacy Signs के 5 संकेतों से करें पता - February 17, 2025