Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 से जुड़ी जाने रोचक और कुछ खास बात जो अबतक नहीं सुना होगा?

Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ अब बस कुछ ही समय दूर है। इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार महाकुंभ मेला लगभग 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में आयोजित होगा, जिसमें अनेक विशेषताएं शामिल हैं।

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 से जुड़ी जाने रोचक और कुछ खास बात जो अबतक नहीं सुना होगा?

महाकुंभ: विश्व का सबसे बड़ा विराट मेला आयोजन

Mahakumbh Mein Kya Khass Hai: महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसकी भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

MahaKumbh Mela 2025 में आकर्षण का मुख्य केंद्र

नागा संन्यासी: धर्म और तपस्या के प्रति उनकी निष्ठा श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।

किन्नर संन्यासी: भजन-पूजन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का ध्यान खींचेंगे।

अखाड़े: 13 अखाड़ों के 15 लाख से अधिक संत मेले में प्रवास कर जप-तप में लीन रहेंगे।

वैष्णव संत और योगी: उनका त्याग और योग साधना भी श्रद्धालुओं के बीच कौतूहल का विषय बनेगा।

कल्पवासी: संगम की रेती पर अपनी साधना और भजन-पूजन से अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बनाएंगे।

प्रमुख धार्मिक स्थल और विशेष दर्शन

अक्षयवट वृक्ष: यमुना तट पर किले के अंदर स्थित इस प्राचीन वृक्ष को भव्य कॉरिडोर से सुसज्जित किया गया है।

लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर: श्रद्धालु अब आराम से दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

भरद्वाज आश्रम: महर्षि भरद्वाज के आश्रम का जीर्णोद्धार कर इसे आधुनिकता और प्राचीनता का संगम बनाया गया है।

द्वादश माधव मंदिर: सभी 12 माधव मंदिरों का जीर्णोद्धार कर विशेष दर्शन-पूजन का प्रबंध किया गया है।

मुख्य स्नान पर्व और तिथियां

महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों और शाही स्नान की तिथियां निम्नलिखित हैं:

पौष पूर्णिमा: 13 जनवरी 2025 (सोमवार)

मकर संक्रांति (शाही स्नान): 14 जनवरी 2025 (मंगलवार)

मौनी अमावस्या (शाही स्नान): 29 जनवरी 2025 (बुधवार)

बसंत पंचमी (शाही स्नान): 3 फरवरी 2025 (सोमवार)

माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी 2025 (बुधवार)

महाशिवरात्रि: 26 फरवरी 2025 (बुधवार)

सर्वसिद्धिप्रदः कुम्भः

महाकुंभ का उद्देश्य श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ, दान और आत्मिक शांति प्रदान करना है। इस बार की टैगलाइन “सर्वसिद्धिप्रदः कुम्भः” इसकी आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाती है।

MahaKumbh Mela 2025 में आप भी इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बनें और तीर्थराज प्रयागराज की आध्यात्मिक भव्यता का अनुभव करें।

Shah Shivangi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top