Vitamin C supplements: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन C की गोलियां लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन कई बार उन्हें यह समझ नहीं आता कि इसे कैसे और कब लेना चाहिए, या क्या हर किसी के लिए यह सप्लिमेंट सुरक्षित है।
Vitamin C Benefits: दरअसल, विटामिन C सिर्फ इम्युनिटी ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह एक जरूरी पोषक तत्व और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी है, जो स्किन, बॉडी टिश्यू और ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। इन्हीं सवालों के जवाब बताते हैं डॉ. रूबी वर्मा, जो जयपुर (राजस्थान) के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं।
नाश्ते के बाद लेना सबसे फायदेमंद
Immunity Boost Tips: डॉ. रूबी वर्मा ने अपनी बातचीत में ही यह बताया कि Vitamin C सप्लिमेंट नाश्ते के बाद लेना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे यह शरीर में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है और पेट में जलन या असहजता का खतरा भी पूरी तरह से कम रहता है। इसके कई फायदे हैं—
- स्किन में कोलेजन बनाने में मदद
- स्किन को टाइट, स्मूद और यंग बनाए रखना
- पिगमेंटेशन और डलनेस कम करना
- फ्री रेडिकल्स से बचाव
- घाव जल्दी भरने में मदद
- नेचुरल ग्लो बढ़ाना
क्या Vitamin C हर कोई ले सकता है?
ज्यादातर लोगों के लिए रोजाना कम मात्रा में विटामिन C सुरक्षित माना जाता है। डॉ. वर्मा के अनुसार—
जिनकी डाइट में फल और सब्जियां कम हैं, उन्हें यह काफी लाभ देता है।
जिनकी स्किन सेंसिटिव है और वे चेहरे पर विटामिन C सीरम नहीं लगा पाते—उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प है।
लेकिन , जिन लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारी है, या पहले किडनी स्टोन की समस्या कभी रह चुकी है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के Vitamin C सप्लिमेंट नहीं लेना चाहिए।
विटामिन C लेने का सही तरीका
डॉ. रूबी वर्मा बताते हैं:
इसे हमेशा खाने के साथ, खासकर नाश्ते के बाद लें।
इससे एब्जॉर्प्शन बेहतर होता है और एसिडिटी कम होती है।
कई लोग इसे 1 महीने तक लेते हैं, फिर 15–20 दिन का ब्रेक लेकर वापस शुरू करते हैं। यह तरीका भी ठीक है।
क्या ज्यादा विटामिन C नुकसान कर सकता है?
हाँ, जरूरत से ज्यादा लेने पर—
- एसिडिटी
- पेट दर्द
डाइजेशन की समस्या जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
इसलिए रोजाना सिर्फ एक छोटी टैबलेट लेना ही बेहतर है।
नेचुरल विटामिन C भी जरूरी
सप्लिमेंट के साथ-साथ डाइट में ये चीजें शामिल करें—
- नींबू
- संतरा
- अमरूद
- आंवला
ये शरीर को अधिक नेचुरल और सुरक्षित तरीके से Vitamin C देते हैं। - और पढ़ें काला, लाल ,ग्रे, ब्राऊन, अपने Period Blood Colour से जानें : कितनी हेल्दी हैं आप | Expert Guide
- Habits of Unlucky People: ‘पनौती’ लोगों में होती हैं ये 5 किस्म की खास बुरे आदतें, आसपास बैठना तक भी पसंद नहीं करते लोग
- OnePlus 15 Launch: भारत में धमाकेदार एंट्री, मिला अब तक का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
- Poco F8 Series जल्द लॉन्च! हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट और दमदार फीचर्स के साथ धांसू वापसी
- पिता बनने के लिए पुरुषों में कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट? जानें यहां प्रेग्नेंट होने का नेचुरल तरीका - January 3, 2026
- मेंटल हेल्थ मजबूत करनी है? अपनाएं ये 10 आसान आदतें, तनाव होगा दूर - December 29, 2025
- चलते-फिरते मुंह में डालकर चबाएं ये मसाला ! गैस-एसिडिटी के साथ, मुंह की बदबू होगी दूर - December 28, 2025