होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

Maharani 4 Update: हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी 4’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, सेट से शेयर की खास तस्वीर, देख हो जाएंगे….

Maharani 4 Update: हुमा कुरैशी की लोकप्रिय वेब सीरीज महारानी को दर्शकों ने खूब सराहा है। पहला सीजन 2021 में सोनी लिव पर रिलीज हुआ था, इसके बाद 25 अगस्त 2022 को दूसरा सीजन आया। तीसरा सीजन मार्च 2024 में दर्शकों के सामने आया और तीनों ही सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

Maharani 4 Update: हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी 4’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, सेट से शेयर की खास तस्वीर, देख हो जाएंगे....

राजनीतिक ड्रामा से भरपूर इस सीरीज में हुमा के दमदार अभिनय के अलावा सोहम शाह, अमित सियाल और विनीत कुमार जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। अब दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है—सीजन 4 की तैयारी शुरू हो चुकी है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

हुमा कुरैशी ने ‘Maharani 4” की घोषणा की

हुमा कुरैशी ने महारानी के चौथे सीजन की पुष्टि कर दी है। उन्होंने सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “सीजन 4 का समय आ गया है। टीम महारानी वापस आ गई है। मेरी निर्माता साहिबा डिंपल खरबंदा ने यह तस्वीर क्लिक की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

आप सभी दर्शकों के प्यार के लिए धन्यवाद।” इस अपडेट के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “वेलकम बैक!” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “महारानी के रूप में आपको फिर से देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

हुमा कुरैशी की अगली फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’

इसके अलावा, हुमा कुरैशी अपनी आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू को लेकर भी चर्चा में हैं। इस क्राइम-कॉमेडी फिल्म में उनके साथ उनके भाई साकिब सलीम और अभिनेता सिकंदर खेर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत कर रहे हैं, जबकि इसमें चंकी पांडे भी एक अहम भूमिका में होंगे।

हुमा और साकिब इस फिल्म के निर्माता भी हैं, और यह उनके लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस रोमांचक फिल्म को लेकर सिकंदर खेर भी बेहद उत्साहित हैं।

अब दर्शक बेसब्री से Maharani 4 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Arpita Dutta
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

अर्पिता वर्तमान में PowersMind में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का अनुभव रखती हैं। वह एंटरटेनमेंट क्षेत्र में रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म समीक्षा, इंटरव्यू और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखती हैं। अर्पिता ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर किया है।

Leave a Comment