होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

2026 में आएगा IPO का महाकुंभ! Reliance Jio, NSE, Flipkart समेत इन दिग्गज कंपनियों की होगी एंट्री

IPO News 2026: आईपीओ के लिहाज से 2025 शानदार रहा, जहां 100 से ज्यादा कंपनियां बाजार में उतरीं। अगर आप कुछ बड़े आईपीओ मिस कर गए हैं, तो चिंता की बात नहीं—2026 में कई धाकड़ कंपनियां अपने आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।

2026 में आएगा IPO का महाकुंभ! Reliance Jio, NSE, Flipkart समेत इन दिग्गज कंपनियों की होगी एंट्री
New IPO List India in 2026

Upcoming IPO India in 2026: इस लिस्ट में Reliance Jio, NSE, boAt समेत कई नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं 2026 में किन-किन कंपनियों के आईपीओ पर निवेशकों की नजर रहेगी।

1) रिलायंस जियो आई पी ओ

यह भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा आई पी ओ हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो की वैल्यूएशन करीब 170 बिलियन डॉलर आंकी गई है। चर्चा है कि 2026 की पहली छमाही में लिस्टिंग संभव है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

2) NSE IPO

इस आईपीओ का इंतजार काफी लंबे समय से है। उम्मीद है कि 2026 में निवेशकों का इंतजार खत्म होगा और एनएसई की लिस्टिंग शेयर बाजार में हो जाएगी।

3) फ्लिपकार्ट IPO

Flipkart को 18 दिसंबर को NCLT से अपनी 8 सहयोगी कंपनियों के विलय की मंजूरी मिल चुकी है। इससे आई पी ओ की उम्मीद और मजबूत हुई है। अब सवाल सिर्फ टाइमलाइन का है।

4) फोनपे आई पी ओ

PhonePe ने अक्टूबर में SEBI के पास आई पी ओ के लिए आवेदन किया था। कंपनी IPO के जरिए करीब ₹12,000 करोड़ जुटा सकती है, जिसमें Fresh Issue + OFS शामिल हो सकते हैं।

5) जेप्टो IPO

Zepto IPO की तैयारी में जुटा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आई पी ओ का साइज करीब $500 मिलियन हो सकता है और आवेदन जल्द किया जा सकता है।

6) ओयो IPO

OYO एक बार फिर आई पी ओ के जरिए बड़ा फंड जुटाने की योजना में है। कंपनी की वैल्यूएशन $7–8 बिलियन के आसपास बताई जा रही है।

7) बोट आई पी ओ

boAt की पैरेंट कंपनी को अक्टूबर में SEBI से मंजूरी मिल चुकी है। आई पी ओ का संभावित साइज करीब ₹1,500 करोड़ बताया जा रहा है।

8) कारदेखो आई पी ओ

CarDekho ने आई पी ओ की तैयारी कर ली थी। हालांकि आवेदन को फिलहाल होल्ड किया गया है। 2026 में इस पर दोबारा मूवमेंट दिख सकती है।

9) हीरो फिनकॉर्प IPO

Hero FinCorp आई पी ओ के जरिए ₹2,100 करोड़ का Fresh Issue और ₹1,568 करोड़ का OFS ला सकती है—यानी मौजूदा निवेशक भी शेयर बेचेंगे।

नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Aditya
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

PowersMind डिजिटल के सहायक समाचार संपादक, पत्रकारिता में लंबा अनुभव you tube news channel और खुद की निजी वेबसाइट से होते हुए PowersMind तक का सफर। देश-प्रदेश, लेटेस्ट न्यूज वेब स्टोरीज, कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष रुचि। डिजिटल मीडिया में नए प्रयोगों और नवाचारों के प्रति उत्साह, साथ ही लगातार सीखने की इच्छा।

Leave a Comment