9 Karat Gold Price Effect: गोल्ड प्राइस में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है। अब लोग महंगे सोने के गहनों की जगह किफायती विकल्प तलाश रहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी अब रोजमर्रा के लिए हल्के, ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली गहनों की ओर रुख कर रही है।
9 Karat Hallmarked Gold: यही सबसे बड़ी और बेस्ट वजह है कि 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है।
क्या होता है 9 कैरेट गोल्ड?
9 Karat Gold में केवल 37.5% शुद्ध सोना होता है। बाकी हिस्सा चांदी और तांबे जैसी मिश्र धातुओं से मिलकर बनता है। यानी यह एक प्रकार की अलॉय ज्वेलरी होती है, जो देखने में गोल्ड जैसी होती है लेकिन काफी टिकाऊ, मजबूत और सस्ती होती है। यही वजह है कि विदेशों के बाद अब भारत के शहरी बाजारों में भी इसका चलन तेजी से बढ़ा है।
क्यों पसंद आ रही है 9 कैरेट ज्वेलरी?
किफायती विकल्प: 24 कैरेट या 22 कैरेट के मुकाबले इसकी कीमत बेहद कम होती है।
टिकाऊ और मजबूत: रोजमर्रा पहनने के लिहाज से यह ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।
हाई-एंड लुक: देखने में यह प्रीमियम दिखती है, लेकिन कीमत कम होती है।
ट्रेंडी डिज़ाइंस: युवाओं को पसंद आने वाले स्टाइलिश हार, पेंडेंट, ईयररिंग्स और ब्रेसलेट इसी कैटेगरी में ज्यादा मिलते हैं।
सरकार की मंजूरी: अब हॉलमार्किंग भी मान्य
जुलाई 2025 से सरकार ने 9 कैरेट Gold की भी हॉलमार्किंग को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यानी अब BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा 375 हॉलमार्क वाली ज्वेलरी वैध मानी जाएगी। इससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और ब्रांडेड ज्वेलर्स को भी 9K कलेक्शन लॉन्च करने में सहूलियत मिलेगी।
अब हॉलमार्किंग के लिए वैध ग्रेड हैं:
24KF, 24KS, 23K, 22K, 20K, 18K, 14K और 9K
एक्सपर्ट्स की राय क्या कहती है?
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी सुवनकर सेन का मानना है कि 9 कैरेट की हॉलमार्किंग को मंजूरी मिलना भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि:
“9 कैरेट ज्वेलरी में करीब 37.5% सोना होता है। अगर 24 कैरेट Gold का भाव ₹1 लाख प्रति 100 ग्राम है, तो 9 कैरेट की कीमत लगभग ₹3,750–₹3,800 प्रति ग्राम बैठती है।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि यह ज्वेलरी निवेश के लिए नहीं है, बल्कि फैशनेबल या डायमंड सेटिंग के लिए उपयुक्त है।
10 ग्राम का 9 कैरेट हार बनवाने का खर्चा
केडिया फिनकॉर्प के फाउंडर नितिन केडिया के अनुसार, अगर आप 9 कैरेट गोल्ड में 10 ग्राम का हार बनवाते हैं, तो उसकी कीमत कुछ इस तरह से बनेगी:
ध्यान दें: यह कीमत बाजार के भाव और डिज़ाइन के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है।
विदेशों में पहले से हिट है 9 कैरेट ज्वेलरी
अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी काफी पॉपुलर है। वहां इसे रोजमर्रा पहनने और फैशन एक्सेसरी के रूप में देखा जाता है। अब भारत में भी महंगे गोल्ड प्राइस के कारण यही ट्रेंड उभर रहा है।
आने वाले समय में क्या होगा?
जैसे-जैसे सोने के दाम बढ़ते जाएंगे, 9 कैरेट गोल्ड का बाजार और भी फैलेगा। खासकर, वो ग्राहक जो पहली बार सोने की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं या फिर डेली वियर के लिए हल्की, फैशनेबल ज्वेलरी तलाश रहे हैं – उनके लिए यह कैटेगरी सबसे उपयुक्त है।
क्या 9 Karat Hallmarked Gold का हार बनवाना सही है?
बढ़ती महंगाई और बदलते फैशन ट्रेंड के बीच 9 कैरेट गोल्ड एक स्मार्ट, स्टाइलिश और किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। अब जब इसे सरकार की ओर से हॉलमार्किंग भी मिल गई है, तो इसका भविष्य और भी मजबूत दिख रहा है। अगर आप भी बजट में स्टाइलिश गोल्ड ज्वेलरी चाहते हैं, तो 9 कैरेट को जरूर ट्राय करें।
- और पढ़ें Who-Fi से कोई नहीं छुप सकता चाहे कपड़े बदलो या बैग लटकाओ; जानें क्या है ये नई Who-Fi टेक्नोलॉजी जिसने बढ़ाई चिंता
- Reduce ankle stiffness after SCI: एंकल में कड़ापन कम करने और मांसपेशियों को रिलैक्स करने के तरीके और टूल्स
- 23 साल की एक्ट्रेस रोशनी वालिया की मॉडर्न परवरिश ने सबको किया हैरान – मां देती हैं पार्टी, ड्रिंक और एंजॉय , प्रोटेक्शन की सलाह!
- Dhadak 2 Review:: इस बार जातिवाद और नारी सशक्तिकरण पर है फोकस, लेकिन क्या दिल भी जीत पाई फिल्म?
- Share Market Top Tips: ये 7 आसान काम करके आप भी शेयर बाजार से कमा सकते हैं ढेर सारे पैसे? - January 7, 2026
- 2026 में आएगा IPO का महाकुंभ! Reliance Jio, NSE, Flipkart समेत इन दिग्गज कंपनियों की होगी एंट्री - December 22, 2025
- India’s First Hydrogen Train:सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, भारत रेलवे की बड़ी उपलब्धि - December 12, 2025