Social Media Addiction with Anemia and Period Problems: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। जिले के महिला अस्पताल में स्थित मॉडल साथिया केंद्र के आंकड़ों के अनुसार,
Social Media Addiction: किशोरियों में मासिक धर्म की अनियमितता के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, शारीरिक गतिविधियों की कमी और असंतुलित खानपान इसके प्रमुख कारण हैं।
Anemia and Period Problems: सैकड़ों किशोरियों की काउंसलिंग में हुआ खुलासा
Irregular Menstrual Cycle Period Problems:जनवरी और फरवरी 2025 में 394 किशोरियों की काउंसलिंग की गई। इनमें से अधिकांश को मासिक धर्म में देरी या जल्दी आने की समस्या थी। विशेषज्ञों का कहना है कि हार्मोन असंतुलन के पीछे बढ़ता तनाव, मोबाइल पर ज्यादा समय बिताना, और शारीरिक गतिविधियों की कमी जिम्मेदार हैं।
10-12 साल की उम्र में पीरियड्स शुरू होने के मामले बढ़े
मॉडल साथिया केंद्र की काउंसलर, अल्पना सक्सेना के अनुसार, हर महीने 10-12 साल की उम्र की किशोरियों में पीरियड्स जल्दी शुरू होने के 10 से 15 मामले सामने आ रहे हैं। यह उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सही समय पर ध्यान न देने से एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
- ये भी पढ़ें Yoga For Irregular Periods: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स तो रोज करें ये 5 योगा, रेगुलर हो जाएंगे पीरियड्स
2024-25 में बढ़ते मामले:Social Media मासिक डेटा
विशेषज्ञों की राय: जीवनशैली में सुधार जरूरी
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला शर्मा के अनुसार, किशोरियों में पीरियड्स की अनियमितता की सबसे बड़ी वजह खराब दिनचर्या है। वे पढ़ाई के अलावा फिजिकल एक्टिविटी कम कर रही हैं, जिससे उनके हार्मोन असंतुलित हो रहे हैं।
किशोरियों में मासिक धर्म की समस्याओं के मुख्य कारण
✔ सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताना
✔ शारीरिक गतिविधियों की कमी
✔ असंतुलित खानपान और समय पर भोजन न करना
✔ तनाव और अनियमित नींद
क्या करें किशोरियां?
✅ समय पर भोजन करें और हेल्दी डाइट लें
✅ रोजाना 30-45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करें।
✅ मोबाइल और सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं
✅ तनाव से बचने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) और योग करें
✅ मासिक धर्म में गड़बड़ी होने पर डॉक्टर से सलाह लें
संतुलित जीवनशैली अपनाकर किशोरियां अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकती हैं!
- और पढ़ें बिना शर्म के’, Elon Musk की एक्स गर्लफ्रेंड ने यूज किया Grok 3, शेयर की अपना एक्सपीरियंस
- IPL 2025 Dale Steyn Prediction: डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन पहली बार बनेगा 300 रन!
- Success Story: लाखों की जॉब ठुकराकर बनीं BPSC Topper अपेक्षा मोदी की सफलता: 24 की उम्र में बनीं डिप्टी कलेक्टर
- Okay To Lie In Relationship: रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं छोटे-छोटे सफेद झूठ पार्टनर के साथ स्ट्रांग होती है बॉन्डिंग
- सुबह की ये 5 गंदी आदतें पुरुष और महिलाओं के किडनी को कर रही हैं बर्बाद - October 29, 2025
- Sarso tel aur til se malish ke fayde: सरसों तेल में तिल डाल करें पैरों की मालिश, ठंड में दूर होंगी ये सभी बीमारियां - October 29, 2025
- Body Massage In Winter: जाड़े में बॉडी मसाज के लिए क्यों होता हैं ये तेल बेस्ट , जानें कब और कैसे करें मालिश - October 27, 2025