Katy Perry kiss Justin Trudeau Photo ग्लोबल पॉप सेंसेशन कैटी पेरी अपनी नई एल्बम की तैयारी में जुटी हैं, वहीं कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जनवरी 2025 में पद से इस्तीफा देने के बाद से ही काफी लो-प्रोफाइल रहे हैं। अब दोनों एक साथ देखे जाने के बाद फिर से सुर्खियों में हैं।
Who is Katy Perry: कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक यॉट पर दोनों को साथ रोमांटिक मूड में देखा गया। वायरल हो रही तस्वीरों में ट्रूडो शर्टलेस हैं और कैटी पेरी ब्लैक मोनोकनी में दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे को किस करते नज़र आ रहे हैं, जिसे देख सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, यॉट के पास मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि, “कैटी का यॉट एक व्हेल-वॉचिंग बोट के करीब आया था। कुछ देर बाद मैंने देखा कि वह एक शख्स के साथ रोमांटिक मूड में हैं। पहले तो पहचान नहीं पाया, लेकिन ट्रूडो के बाजू पर बने टैटू ने सब साफ कर दिया।”
@
New photos have surfaced allegedly showing Katy Perry and Justin Trudeau as a couple.
The two were seen kissing aboard a yacht off the coast of Santa Barbara, California. pic.twitter.com/xNBhV2aKwC
— Shadow of Ezra (@ShadowofEzra) October 11, 2025
इस वीडियो में दोनों बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वही वीडियो है, जिसमें ट्रूडो को पेरी को किस करते देखा गया है।
मॉन्ट्रियल में डिनर डेट से शुरू हुई अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। जुलाई 2025 में भी कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक रेस्तरां में साथ डिनर करते देखा गया था।
रेस्तरां के स्टाफ के अनुसार, “दोनों बहुत खुश और रिलैक्स मूड में थे। वे कॉकटेल, लॉबस्टर और एपेटाइज़र का मज़ा लेते हुए एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिख रहे थे।” तभी से दोनों के बीच अफेयर की खबरें चर्चा में हैं।
- संबंधित खबरें Maharani Season 4 OTT Release Date: हुमा कुरैशी की ;महारानी फिर लौट आई — इस बार दिल्ली की सत्ता पर नज़र! जाने कब होगी रिलीज?
- टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की सगाई: जानें कौन हैं NFL स्टार और किसकी है ज्यादा नेटवर्थ?
दोनों के पिछले रिश्ते
कैटी पेरी का निजी जीवन भी अक्सर सुर्खियों में रहा है। वह पहले एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इससे पहले उन्होंने कॉमेडियन रसेल ब्रांड से 2010 में शादी की थी, जो केवल दो साल चली।
वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने 2005 में सोफी ग्रेगॉयर से शादी की थी, लेकिन 18 साल बाद 2023 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं।
भारत के प्रति Justin Trudeau का विवादित रवैया
@
JUST IN: Katy Perry and Ex-Canadian Prime Minister Justin Trudeau Seen Dining Together in Montreal pic.twitter.com/Sj6IBtvCUe
— MAGAgeddon (@MAGAgeddon) July 29, 2025
ट्रूडो अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारत के साथ रिश्तों को लेकर कई बार विवादों में घिरे। उन पर आरोप था कि वे खालिस्तानी समर्थकों के प्रति नरम रुख रखते हैं, जिससे भारत-कनाडा संबंधों में तनाव पैदा हुआ।
अब राजनीति से दूर रहने वाले ट्रूडो अपनी पर्सनल लाइफ और नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
निष्कर्ष
कैटी पेरी और Justin Trudeau के इस कथित रिश्ते ने ग्लोबल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दोनों की यॉट पर वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब फैन्स को इंतज़ार है कि क्या दोनों इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेंगे या नहीं।
- और पढ़ें Google Pixel 10 Pro Fold की सेल शुरू: गूगल का सबसे महंगा और दमदार फोन भारत में 10 हजार डिस्काउंट में उपलब्ध
- Mustard Oil For Breast Massage: सरसों के तेल से करें स्तनों की मालिश, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
- Bigg Boss 19 में दीपक चाहर की बहन Malti की हुई एंट्री, वाइल्ड कार्ड एंट्री ने बिखेरा ग्लैमर, देखें साड़ियों का कलेक्शन
- कमर दर्द और पीठ दर्द : लक्षण, कारण, निदान, उपचार और घरेलू उपचार | kamar dard ka ilaj
- Katy Perry को kiss करते आए शर्टलेस Justin Trudeau! कैलिफोर्निया में यॉट पर दिखे साथ, कौन है ये Katy Perry - October 13, 2025
- PM Modi का किसानों को दिवाली का तोहफा, पीएम मोदी ने लॉन्च की दो योजनाएं, जानें कैसे होगा फायदा? - October 11, 2025
- Blue Aadhar Card: इन लोगों के लिए ब्लू आधार कार्ड है बेहद जरूरी, जानिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई - September 13, 2025