Gujarat Titans Owner: IPl 2025 की शुरुआत से पहले ही गुजरात टाइटंस (GT) फ्रेंचाइज़ी को नया मालिक मिल गया है। अहमदाबाद स्थित टोरेंट ग्रुप ने टीम की 67% हिस्सेदारी खरीद ली है।
इससे पहले, गुजरात टाइटंस पूरी तरह से आईरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में थी, जिसे CVC कैपिटल पार्टनर्स मैनेज करता था। अब BCCI ने इस डील को मंजूरी दे दी है।
गुजरात टाइटंस की नई मालिकाना संरचना
टोरेंट ग्रुप – 67% हिस्सेदारी
आईरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड – 33% हिस्सेदारी
Gujarat Titans New Owner IPL 2025: टोरेंट ग्रुप ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने सभी शर्तों को पूरा कर लिया है और गुजरात टाइटंस के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।” यह डील 12 फरवरी 2025 को घोषित की गई थी और अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है।
गुजरात टाइटंस का सफर
गुजरात टाइटंस की स्थापना 2022 में हुई थी और अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने IPL 2022 का खिताब जीता था। 2023 में यह टीम उपविजेता रही थी। इस समय शुभमन गिल टीम के कप्तान हैं और आशीष नेहरा हेड कोच हैं। गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद है।
- यह भी पढ़ें:IPL 2025: सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी कौन? जानिए सभी टीमों की सलामी जोड़ियों के बारे में!
- फ्री में IPL 2025 देखने के लिए यूजर को करना होगा ये काम, यह कंपनी लेकर आई शानदार ऑफर
IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का पहला मैच
25 मार्च – पंजाब किंग्स के खिलाफ
29 मार्च – मुंबई इंडियंस के खिलाफ
गुजरात टाइटंस स्क्वाड – IPL 2025
कप्तान: शुभमन गिल
खिलाड़ी: जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि नया मालिक आने के बाद गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन IPL 2025 में कैसा रहता है!
- और पढ़ें Best Foods for Cholesterol: नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल निकलना है तो इन 5 चीजों को रोज़ खाना शुरु कर दें, दिल रहेगा हेल्दी
- BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन होगा जारी
- Rasha Thadani Fitness Routine: राशा थडानी का फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट: जानिए कैसे मेंटेन रखती हैं खुद को बॉलीवुड की ये यंग स्टार
- Tulsi Kumari Release Date: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज के लिए तैयार, जानें कब पर्दे पर दस्तक देगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म
- Rohit Sharma vs Virat Kohli Net Worth 2025: कौन है ज्यादा अमीर? जानिए दोनों क्रिकेट लीजेंड्स की कमाई का पूरा हिसाब - October 26, 2025
- Virat Kohli Horoscope Analysis: क्या विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलकर लेंगे रिटायरमेंट? जानिए उनकी भविष्यफल - October 25, 2025
- सिडनी में हिटमैन का जलवा: रोहित शर्मा ने ठोका धमाकेदार शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब - October 25, 2025