Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है।
अब यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है, जो ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
वरुण-जाह्नवी की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर
‘सनी संस्कारी की Tulsi Kumari’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 2023 में फिल्म ‘बवाल’ में साथ नजर आए थे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। उस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा था।
View this post on Instagram
Tulsi Kumari फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, और रोहित सराफ भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, और शशांक खैतान ने मिलकर किया है। यह फिल्म एक मजेदार रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा होगी।
- ये भी पढ़ें: Shreya Ghoshal Net Worth And Fees: श्रेया घोषाल की कमाई, फीस और फैमिली के बारे में जानें
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ और साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ ‘आरसी 16’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।।
View this post on Instagram
अब देखना दिलचस्प होगा कि वरुण और जाह्नवी की यह नई फिल्म Tulsi Kumari दर्शकों को कितना पसंद आती है।
- और पढ़ें Kajal Raghwani Net Worth 2025 : भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार करोड़ों संपत्ति की मालकिन है कमाई के साथ पवन सिंह और खेसारी से विवाद
- Crypto Investment : क्रिप्टो निवेश पर टैक्स का झटका कैसे टालें? जानिए 5 स्मार्ट और असरदार तरीके! (2025 एडिशन)
- BTSC Bihar Recruitment 2025;: बिहार में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, 10,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
- Jija Sali Ka Video: साली देखते ही फिसल गया दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया हमेशा याद रखेगा | देखें वीडियो
- Yash की ‘Toxic’ में एलिजाबेथ बनीं सामने आया Huma Qureshi का खतरनाक फर्स्ट लुक, बढ़ा एक्साइटमेंट - December 29, 2025
- प्रलय’ में फिर साथ रणवीर–आलिया? जॉम्बी थ्रिलर में दमदार फीमेल लीड की चर्चा तेज ! जानें कैसा होगा रोल - December 28, 2025
- बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा! ‘धुरंधर’ की रफ्तार फिर तेज, क्या टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? - December 27, 2025