Forex Reserves of india: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर पार: इस मामले में अमेरिका से भी आगे, RBI ने दिया तोहफा

भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves of india) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर को पार कर गया है, जिससे यह दुनिया में चौथे स्थान पर पहुँच गया है।

Forex Reserves of india: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर पार: इस मामले में अमेरिका से भी आगे, RBI ने दिया तोहफा

विदेशी मुद्रा भंडार का महत्व: (Forex Reserves of india)

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा भंडार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। RBI द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब 704.88 अरब डॉलर है। इसके साथ, भारत उन देशों में चौथे स्थान पर है जिनके पास सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार है, जबकि पहले स्थान पर चीन, दूसरे पर जापान और तीसरे पर स्विट्जरलैंड हैं। अमेरिका इस सूची में 13वें स्थान पर है।

रुपये की मजबूती और भंडार में बढ़ोतरी:(Forex Reserves of india)

रुपये के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती ने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 27 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 12.58 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जो कि जुलाई 2023 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है।

वित्तीय वर्ष 2024 में भंडार में वृद्धि:(Forex Reserves of india)

इस वित्तीय वर्ष (2023-24) में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2024 से अब तक 83.50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह में भी 2.83 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। 2024 में अब तक 87.6 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि 2023 के दौरान 62 अरब डॉलर की वृद्धि से अधिक है।

अन्य देशों के विदेशी मुद्रा भंडार: (Forex Reserves of india)

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा का प्रमुख हिस्सा है। इसमें 616.15 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा, 65.79 अरब डॉलर सोने के रूप में, और भारत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 18.54 अरब डॉलर तक ले सकता है।

दुनिया के अन्य देशों की स्थिति इस प्रकार है:

चीन: 3.2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 3,288 अरब डॉलर)

जापान:1,235 अरब डॉलर

स्विट्जरलैंड:802 अरब डॉलर

-अमेरिका: 242 अरब डॉलर

यह उपलब्धि Forex Reserves of india  भारत की आर्थिक स्थिरता और विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top