Foreign trip under 50k: मालदीव, थाईलैंड नहीं ये देश है भारतीयों का पसंदीदा ट्रैवल डेस्‍ट‍िनेशन, 50 हजार में लें फॉरेन ट्र‍िप का मजा

Foreign trip under 50k : कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, लेकिन थाईलैंड, मलेशिया या मालदीव जैसे क्राउडेड डेस्टिनेशन से बोर हो चुके हैं? तो हम आपको एक ऐसे हिडन जेम के बारे में बताने जा रहे हैं,

Foreign trip under 50k: मालदीव, थाईलैंड नहीं ये देश है भारतीयों का पसंदीदा ट्रैवल डेस्‍ट‍िनेशन, 50 हजार में लें फॉरेन ट्र‍िप का मजा

जहां आप सिर्फ ₹50,000 में एक शानदार इंटरनेशनल ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह है अजरबैजान एक ऐसा देश जो अपनी खूबसूरती, सस्ती यात्रा लागत और कम भीड़भाड़ के लिए जाना जाता है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Foreign trip में क्यों चुनें अजरबैजान?

Foreign trip में क्यों चुनें अजरबैजान?

Azerbaijan Travel Tips : अजरबैजान, जिसे “लैंड ऑफ फायर” भी कहा जाता है, कैस्पियन सागर और काकेशस पर्वतों से घिरा हुआ एक खूबसूरत देश है। यहां की राजधानी बाकू है, जो अपनी आधुनिक और ऐतिहासिक संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां की जनसंख्या सिर्फ 1.1 करोड़ है,

जिससे यह जगह शांत और कम भीड़भाड़ वाली बन जाती है। यहां आपको ₹1500 में अच्छे होटल और ₹1000 में स्वादिष्ट भोजन मिल सकता है।

वीजा प्रक्रिया आसान

Foreign trip में अजरबैजान का ई-वीजा सिर्फ 3 दिन में मिल जाता है। इसे ऑनलाइन आसानी से अप्लाई किया जा सकता है और इसके लिए ज्यादा दस्तावेजों की भी जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि यह भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली या मुंबई से बाकू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। फ्लाइट्स की कीमतें भी काफी किफायती हैं, जिससे आपका बजट बचता है।।

अजरबैजान में घूमने की जगहें

1. बाकू इचरी शहर : यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जहां शिरवंशाह पैलेस और मैडेन टावर देखने लायक हैं।

फ्लेम टावर्स: रात में रोशनी से जगमगाते ये टावर्स बाकू की पहचान हैं।

बाकू बुलेवार्ड: कैस्पियन सागर के किनारे टहलने का मजा लें।

हैदर अलीयेव सेंटर: आधुनिक वास्तुकला का बेहतरीन नमूना।

2. गोबुस्तान  – यहां का मड वोल्केनो और रॉक आर्ट रिजर्व देखने लायक हैं।

3. शेकी- शेकी खान पैलेस : रंगीन शीशों और नक्काशी के लिए मशहूर। कारवां सराय: पुराने सिल्क रोड का ऐतिहासिक स्थल।

4. गाबाला – यहां के स्की रिसॉर्ट और नोहुर झील प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं।

5. लाहिच – यह गांव अपनी हस्तशिल्प वस्तुओं और तांबे के काम के लिए प्रसिद्ध है।

अजरबैजान के फेमस फूड

अजरबैजानी खाना मिडिल ईस्ट, तुर्की और फारसी व्यंजनों का मिश्रण है। यहां की फेमस डिशेज में प्लोव, अजरबैजानी बिरयानी,कुटब स्टफ पैनके, दोशबरा, शाशलिक ), और बक्लावा शामिल हैं।

बजट टिप्स

– होटल: ₹1500 प्रति रात

– खाना: ₹1000 प्रति दिन

– फ्लाइट: ₹20,000-₹25,000 (राउंड ट्रिप)

– ई-वीजा: लगभग ₹2000

– स्थानीय यात्रा: ₹1000-₹1500 प्रति दिन

अजरबैजान एक ऐसा Foreign trip डेस्टिनेशन है जहां आप कम बजट में लग्जरी और एडवेंचर दोनों का आनंद ले सकते हैं। यहां की खूबसूरती, सस्ती यात्रा लागत और आसान वीजा प्रक्रिया इसे भारतीय पर्यटकों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। तो अगर आप भी ₹50,000 में एक यादगार इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो अजरबैजान जरूर जाएं।

Ankit
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top