Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया।
Indian Women Team After Women World Cup Win: इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए शानदार प्राइज मनी का ऐलान किया है।
भारत बना विश्व चैंपियन – इतिहास की नई सुबह
ICC Women’s World Cup: भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम दो बार फाइनल तक तो पहुंची थी, लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी। तीसरे प्रयास में भारतीय टीम ने इतिहास बदल दिया और पहली बार महिला ICC ट्रॉफी जीतकर पूरे देश को गर्व का मौका दिया।
जैसे ही हरमनप्रीत कौर ने आखिरी कैच पकड़ा, पूरा स्टेडियम “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। यह पल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।
बीसीसीआई का बड़ा ऐलान – खिलाड़ियों को मिलेगा मेगा बोनस
BCCI Secretary देवजीत सैकिया ने भारतीय महिला टीम के लिए ₹51 करोड़ की भारी-भरकम प्राइज मनी की घोषणा की है।BCCI Secretary
यह राशि ICC से मिली इनामी राशि के अलावा बोनस के रूप में दी जाएगी।
View this post on Instagram
ICC प्राइज मनी: $4.48 मिलियन (लगभग ₹39.55 करोड़)
बीसीसीआई बोनस: ₹51 करोड़
कुल इनाम: ₹90 करोड़+
यह भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा इनाम है।
- संबंधित खबरें IND-W vs SA-W Final 2025: आज मिलेगा नई चैंपियन! भारत और साउथ अफ्रीका इतिहास रचने को तैयार
- Harmanpreet Kaur Net Worth: जानें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल
- Richa Ghosh: लड़कों के साथ ट्रेनिंग, पिता ने छोड़ा बिज़नेस — वर्ल्ड कप में 8वें नंबर इतिहास रचने वाली, ऋचा घोष के सफलता की कहानी जाने
हरमनप्रीत कौर बनीं महान कप्तानों की कतार में
हरमनप्रीत कौर अब उन दिग्गज भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं जिन्होंने ICC ट्रॉफी जीती:
कपिल देव
एमएस धोनी
रोहित शर्मा
हरमनप्रीत कौर
उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वह कर दिखाया, जिसका सपना करोड़ों भारतीयों ने देखा था।
महिला क्रिकेट का सुनहरा भविष्य- Women’s World Cup
इस जीत से देश में महिला क्रिकेट का क्रेज और भी बढ़ेगा। अब और ज्यादा लड़कियां क्रिकेट को करियर बनाने का सपना देखेंगी और उन्हें परिवार व समाज से और ज़्यादा समर्थन मिलेगा।
- और पढ़ें भारत में AI की बंपर ऑफर! ChatGPT Go और Perplexity Pro अब एक साल तक फ्री — बचत ₹23,000
- Mahindra XUV700 को टक्कर देने आ रहे हैं नए 7-Seater SUV Models — Tata, Hyundai, Kia, Renault और Nissan की तैयारियां तेज!
- iQOO Neo 11 लॉन्च: दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आया नया मिड-रेंज फ्लैगशिप
- Samsung का डबल धमाका: Galaxy AI में आया गुजराती सपोर्ट, Wallet से UPI पेमेंट भी होगा और आसान!
- Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahika Sharma संग शेयर की रोमांटिक फोटो, जानें कौन हैं माहिका शर्मा - November 19, 2025
- IPL 2026 Mini Auction की तारीख हुई फाइनल! 16 दिसंबर को अबू धाबी में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव - November 17, 2025
- IPL 2026 Auction – सभी टीमों का पर्स, स्लॉट्स और अपडेट,77 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 237 करोड़, ऑक्शन के बारे में सारे डिटेल - November 16, 2025