होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

IPL से बाहर! क्यूं हटे Maxwell? IPL छोड़ने की असली वजह जानकर हर कोई Shocked!

Why Maxwell skipped IPL auction: फाफ डु प्लेसिस और आंद्रे रसेल के बाद अब ग्लेन मैक्सवेल को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इस साल IPL ऑक्शन में हिस्सा न लेने का फैसला करते हुए सभी को चौंका दिया है।

Why Maxwell Skipped IPL Auction: क्या ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर खत्म? जानें उन्होंने क्यों लिया बड़ा फैसला

Glenn Maxwell retirement news: उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट भी साझा किया, जिसके बाद कई फैन्स मानने लगे हैं कि शायद यह उनके आईपीएल करियर का अंत हो सकता है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

37 की उम्र में मैक्सवेल का बड़ा कदम

Glenn Maxwell IPL stats: मैक्सवेल की उम्र 37 वर्ष है और पिछले कुछ सालों में वे चोटों से भी काफी जूझते रहे हैं। ऐसे में अगला सीजन खेलना उनके लिए और मुश्किल हो सकता था। यही वजह है कि फैन्स यह मानकर चल रहे हैं कि IPL ऑक्शन से हटना शायद उनका IPL को अलविदा कहने का संकेत है।

2019 के बाद यह पहली बार है जब मैक्सवेल IPL का हिस्सा नहीं होंगे।

ग्लेन मैक्सवेल ने बताई असली वजह

अपने आधिकारिक पोस्ट में Maxwell ने ऑक्शन से हटने का कारण बताते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। IPL ने उन्हें एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर निखारा, और उनके करियर के महत्वपूर्ण पड़ावों में अहम भूमिका निभाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Glenn Maxwell (@gmaxi_32)

मैक्सवेल ने लिखा कि

भारत का क्रिकेट माहौल,

पैशनेट फैंस,

और विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलना उनके करियर का सबसे खूबसूरत अनुभव रहा।उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जल्द ही दोबारा मैदान पर लौटने की उम्मीद रखते हैं।

मैक्सवेल का IPL सफर

Maxwell ने अपने IPL करियर में कुल 141 मैच खेले और 2,819 रन बनाए। उनकी यात्रा 2012 में दिल्ली कैपिटल्स से शुरू हुई और 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने IPL ट्रॉफी जीती।

2014 से 2017 के दौरान वे पंजाब किंग्स के साथ रहे, जहाँ उनका प्रदर्शन मिश्रित रहा। 2021 में RCB ने 14.25 करोड़ खर्च कर उन्हें अपने साथ जोड़ा, और यहीं आकर उनका बल्ला सबसे ज्यादा बोला। पहले तीन सीज़नों में उन्होंने 513, 301 और 400 रन बनाए।

हालांकि कई बार मैक्सवेल अपनी भारी कीमत पर खरे नहीं उतर सके। 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 169 रन बनाए।

2024 का सीजन उनके लिए सबसे मुश्किल साबित हुआ, जहाँ नौ पारियों में वे सिर्फ 52 रन बना सके। इसके बाद RCB ने उन्हें रिलीज़ कर दिया।

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा, जहाँ 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 48 रन और 4 विकेट लिए।

क्या वाकई IPL में Maxwell का सफर खत्म?

हालांकि मैक्सवेल ने ऑक्शन नहीं चुना, लेकिन उन्होंने यह साफ किया है कि वह क्रिकेट से दूर नहीं जा रहे। ऐसा हो सकता है कि आगे वे किसी अन्य भूमिका में, या चोट से उबरने के बाद फिर मैदान में लौटें।

लेकिन फिलहाल, उनके निर्णय ने IPL फैन्स में यह चर्चा जरूर छेड़ दी है कि क्या ग्लेन मैक्सवेल का IPL करियर यहीं समाप्त हो गया है।

Shah Shivangi
Facebook
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

शाह शिवांगी ने 2023 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। बीते वर्षों में उन्होंने कॉन्टेंट राइटर, और डिजिटल क्रिएटर के रूप मे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। शाह शिवांगी खेल , कला, धर्म विज्ञान जैसी खबरों और फीचर जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी एक्सप्लेनर और प्रीमियम स्टोरीज पाठकों के साथ गहरी जुड़ाव बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Comment