Vitamin E se kaise Natural Glow: स्किन ग्लोइंग बनाने के लिए सिर्फ क्रीम और सीरम ही काफी नहीं होते, असली निखार आपके खाने-पीने और लाइफस्टाइल से आता है। खासकर विटामिन E, जो आपकी स्किन को हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और एजिंग से बचाने में बेहद जरूरी है।
अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको सप्लीमेंट्स की ज़रूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह पोषक तत्व कई वेजिटेरियन फूड्स में भरपूर मात्रा में मिलता है।
Healthy skin Ke liye Vitamin E ka kyu le: यह न सिर्फ आपकी त्वचा को डैमेज से बचाता है, बल्कि उसे अंदर से पोषण देकर चमकदार और जवां बनाए रखता है। तो चलिए जानते हैं, कौन से 5 वेजिटेरियन फूड्स आपकी स्किन के लिए वरदान हैं।
स्किन जवा रखने के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स Vitamin E युक्त
1. बादाम
बादाम को Vitamin E का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। सिर्फ 20 बादाम रोज़ाना खाने से आपकी आधी जरूरत पूरी हो जाती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स स्किन को मुलायम और लचीला बनाए रखते हैं।
- सुबह भीगे बादाम खाएं
- चाय के साथ भुने हुए बादाम लें
- दलिया या चटनी में मिलाकर खाएं
लगातार सेवन से कुछ ही हफ्तों में स्किन पर निखार दिखने लगेगा।
2. सूरजमुखी के बीज
छोटे-छोटे लेकिन बेहद पावरफुल सूरजमुखी के बीज विटामिन E का खज़ाना हैं।
- 2 चम्मच बीज = आधी रोज़ाना जरूरत
- इसमें मैग्नीशियम और सेलेनियम भी होते हैं, जो बाल और नाखून मजबूत बनाते हैं।
- इन्हें सलाद, सूप, दही या शहद के साथ खा सकते हैं।
3. पालक
आयरन से भरपूर पालक में अच्छा खासा विटामिन E भी होता है।
एक कप पका हुआ पालक = 20% डेली जरूरत
इसे नींबू, टमाटर या इमली के साथ खाएं तो अवशोषण और बेहतर होता है।
आप इसे दाल में डालकर या स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं।
4. एवोकाडो
आजकल ट्रेंडी फूड बना एवोकाडो आपकी स्किन के लिए भी बेहतरीन है।
- इसमें विटामिन E और हेल्दी फैट्स भरपूर होते हैं।
- आधा एवोकाडो = 15% रोजाना की जरूरत
- इसे सलाद, टोस्ट या स्मूदी में शामिल करें।
5. मूंगफली
सस्ती और स्वादिष्ट मूंगफली विटामिन E और प्रोटीन दोनों देती है।
- 2 चम्मच बिना चीनी वाली पीनट बटर = 10% डेली जरूरत
- इसे स्मूदी, टोस्ट या कटे हुए सेब के साथ खा सकते हैं।
- भुनी मूंगफली को पोहा या चटनी में डालकर भी खाया जा सकता है।
निष्कर्ष
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन नैचुरली चमकदार, हाइड्रेटेड और एजिंग-फ्री बने तो इन 5 वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में ज़रूर शामिल करें। बिना सप्लीमेंट्स के भी आप अपनी त्वचा को हेल्दी और जवान बनाए रख सकते हैं।
- और पढ़ें Online Gaming Bill 2025 क्या है? भारत में पैसों वाले गेम्स बैन, नियम तोड़े तो 3 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना
- Perplexity AI का टेक दुनिया में भूचाल: Google Chrome खरीदने के लिए 34.5 अरब डॉलर का ऑफर लगाने वाले अरविंद श्रीनिवास कौन हैं?
- Dreame F02 इलेक्ट्रिक टूथब्रश: स्टाइलिश डिज़ाइन और 90 दिन की बैटरी के साथ दमदार एंट्री!जानें कीमत
- Avika Gor Net Worth: मंगेतर से अमीर Balika Vadhu Fame आनंदी, 27 की उम्र में बन चुकी हैं करोड़ों की मालकीन, जानिए बॉयफ्रेंड हसबैंड सबकुछ
- क्या आपकी ये 5 बुरी लाइफस्टाइल रोक रही है प्रेग्नेंसी? जानें फर्टिलिटी का असली विलन कौन! - December 1, 2025
- Lemon Water Benefits: सर्दियों में नींबू पानी पीना कितना फायदेमंद? जानें नींबू की तासीर और किसे नहीं पीना चाहिए - December 1, 2025
- Kidney Health: किडनी को हेल्दी रखने के लिए किन फूड्स से दूरी बनाएं और क्या जरूर खाएं? - December 1, 2025