होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

14 साल का तूफ़ान! वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 95 गेंदों में उड़ाए 171 रन, U19 एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत

IND vs UAE, U19 Asia Cup Vaibhav Suryavanshi 171 runs: U19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत के 14 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन ठोककर सबको हैरान कर दिया। उनकी पारी में 14 छक्के और 9 चौके शामिल रहे।

IND vs UAE, U19 Asia Cup:Vaibhav Suryavanshi 171 runs:U19
India vs UAE U19 Match Report

Vaibhav Suryavanshi Asia Cup:अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही। टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला, जहां सिर्फ एक ही नाम छा गया — वैभव सूर्यवंशी।

U19 Asia Cup 2025 IND vs UAE: टॉस UAE के कप्तान यायिन राय ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। और बस… आगे जो हुआ वो सबने उम्मीद भी नहीं की थी।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शो – 95 गेंदों में 171 रन

Vaibhav Suryavanshi century: भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ हिला दी।
● सिर्फ 56 गेंदों में शतक
● 84 गेंदों में 150 रन पूरे
● और अंत में 95 गेंदों पर 171 रन,
जिसमें शामिल रहे:
14 छक्के और 9 चौके

वैभव की इनिंग शुरुआत में शांत थी, लेकिन जैसे ही क्रीज पर नजरें जमीं, बस गेंद मैदान के बाहर जाती रही। उनकी फिफ्टी 30 गेंदों में आई, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के लगे। फिर उन्होंने मार-मारकर UAE के गेंदबाजों की नांधे खोल दी।

10 दिनों में दूसरा शतक!

वैभव फिलहाल ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

● 2 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के लिए 108 रन* बनाए

● अब 10 दिन में अपना दूसरा शतक ठोक दिया

● इससे पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में UAE के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रन ठोक चुके हैं

सीरीज में उन्होंने कुल 239 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी बिहार के लिए शतक जड़ चुके हैं।यानी बच्चा नहीं… जमकर खेला हुआ खिलाड़ी!

कप्तान आयुष म्हात्रे हुए फ्लॉप

जहां वैभव का बल्ला आग उगल रहा था, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि,एरॉन जॉर्ज – 69 रन और विहान मल्होत्रा – 69 रन ने भारत की पारी को मजबूत किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की XI:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (WK), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान

UAE की XI:

यायिन राय (कप्तान), अयान मिस्बाह, अहमद खुदादाद, शालोम डिसूजा, पृथ्वी मधु, नूरुल्लाह अयोबी, सालेह अमीन (WK), उदीश सूरी, अली असगर शम्स, युग शर्मा, मुहम्मद रेयान खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PowersMind News (@powersmind_news)

U19 Asia Cup 2025 – भारत का शेड्यूल

ग्रुप A:

भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, UAE

भारत के ग्रुप मैच:

12 दिसंबर: बनाम UAE, ICC Academy Dubai
14 दिसंबर: बनाम पाकिस्तान, ICC Academy Dubai
16 दिसंबर: बनाम मलेशिया, The Sevens, Dubai

नॉकआउट मैच:

19 दिसंबर: सेमीफ़ाइनल 1 (A1 vs B2)
19 दिसंबर: सेमीफ़ाइनल 2 (B1 vs A2)
21 दिसंबर: फाइनल

सबसे ज्यादा नज़रें होंगी 14 दिसंबर के भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर।

Shah Shivangi
Facebook
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

शाह शिवांगी ने 2023 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। बीते वर्षों में उन्होंने कॉन्टेंट राइटर, और डिजिटल क्रिएटर के रूप मे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। शाह शिवांगी खेल , कला, धर्म विज्ञान जैसी खबरों और फीचर जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी एक्सप्लेनर और प्रीमियम स्टोरीज पाठकों के साथ गहरी जुड़ाव बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Comment