Top 5 Electric Scooters In India: आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो एक बार फुल चार्ज करने पर लंबी दूरी तय कर सके, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको 5 बेहतरीन ईवी स्कूटर के बारे में बता रहे हैं,
Top 5 Electric Scooters Under 1 To 1.5 Lakhs: जो 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में—
1. Simple One – सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर
इस लिस्ट की शुरुआत होती है Simple One से। यह Electric Scooters फुल चार्ज होने पर करीब 212 KM की रेंज देता है। कंपनी ने इसे 6 कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹1,67,000 (एक्स-शोरूम) है।
2. Ola S1 Pro – स्टाइलिश और स्मार्ट
दूसरे नंबर पर आता है Ola S1 Pro। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 195 KM की दूरी तय कर सकता है। इसमें 36 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है और इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट भी कर सकते हैं। इसकी कीमत है ₹1,44,355 (एक्स-शोरूम)।
3. Ola S1 X Electric Scooters- बजट फ्रेंडली ऑप्शन
तीसरे स्थान पर है Ola S1 X, जिसे कंपनी ने 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने पर 190 KM तक की रेंज देता है। इसकी कीमत सिर्फ ₹99,779 (एक्स-शोरूम) है, जो इसे काफी किफायती बनाता है।
4. Okaya Fast F4 – पावरफुल मोटर के साथ
चौथे नंबर पर है Okaya Fast F4। इसमें 1.2 kW का मोटर दिया गया है, जो इसे ताकतवर बनाता है। यह स्कूटर फुल चार्ज पर 160 KM तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी कीमत है ₹1,09,999 (एक्स-शोरूम)।
5. Ather 450 Apex – हाई स्पीड और भरोसेमंद
लिस्ट का आखिरी नाम है Ather 450 Apex। इस Electric Scooters की टॉप स्पीड 100 km/h है और यह फुल चार्ज होने पर करीब 157 KM की रेंज देता है। इसे खरीदने के लिए आपको ₹1,90,825 (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे।
निष्कर्ष
अगर आप लंबी दूरी तय करने वाले Electric Scooters की तलाश में हैं, तो ये पांच मॉडल आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। अलग-अलग बजट और फीचर्स के हिसाब से आप इनमें से अपने लिए सही स्कूटर चुन सकते हैं।
- और पढ़ें मोबाइल से बच्चे को दूर करने के लिए पैरेंट्स अपनाएं ये Mobile Addiction टेक टिप्स, चाहेंगे तो भी नहीं चला पाएंगे फोन
- Japanese Interval Walking तकनीक: 30 मिनट में वजन घटाएं, दिल और मांसपेशियां बनाएं मजबूत
- Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya: कौन हैं, क्या करते हैं और कितनी है नेटवर्थ?
- Harley-Davidson- lovers के लिए बंपर ऑफर: Fat Boy व Fat Bob पर 3 लाख तक की छूट? जल्दी देखें डीटेल
- YouTube Silver Button कैसे और कब मिलता है,10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? - January 8, 2026
- Third Party Apps क्या होती हैं? फायदे, नुकसान और इस्तेमाल से पहले जानने वाली जरूरी बातें - January 8, 2026
- Instagram Reels से पैसे कैसे मिलते हैं? 10K Views पर कितनी होती है कमाई – जानकर चौंक जाएंगे - January 8, 2026