Shilpa Shetty-Raj Kundra पर 60 करोड़ का फ्रॉड केस, मुंबई पुलिस ने जारी किया Look Out Notice

Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

Look Out Notice Against Shilpa Shetty & Raj Kundra: 60 करोड़ के फ्रॉड केस में बढ़ी मुश्किलें

Look Out Notice Against Shilpa Shetty News: दरअसल, यह नोटिस 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जारी हुआ है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

क्यों जारी हुआ नोटिस?

Raj Kundra Latest News 2025: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बताया कि शिल्पा और राज कुंद्रा अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते रहते हैं, इसलिए जांच को देखते हुए यह कदम उठाया गया। यह लुकआउट सर्कुलर उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए जारी किया गया है।

मामला क्या है?

14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने Best Deal TV Pvt. Ltd. नाम की कंपनी के जरिए लगभग 60 करोड़ रुपये लिए।

शुरुआत में इस रकम को लोन बताया गया, लेकिन बाद में टैक्स बचाने के नाम पर इसे इन्वेस्टमेंट दिखाया गया। व्यापारी का कहना है कि उन्हें मीटिंग में 12% सालाना ब्याज के साथ रकम लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन पैसे कंपनी के काम में लगाने के बजाय निजी खर्चों में उड़ाए गए।

पर्सनल लाइफ

आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों अक्सर बिजनेस और निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में एक्टिव रहे हैं। लेकिन अब यह केस उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है

क्या है लुकआउट सर्कुलर?

लुकआउट नोटिस एक तरह का अलर्ट है, जिसे इंफोर्समेंट एजेंसियां जारी करती हैं। इसका मकसद आरोपी को देश छोड़कर भागने से रोकना होता है। यह जानकारी एयरपोर्ट और सीमा सुरक्षा एजेंसियों तक भी पहुंचाई जाती है।

Shilpa Shetty Raj Kundra बिजनेस स्कैम

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगे इस बड़े आरोप से दोनों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आगे क्या खुलासा होता है।

Arpna Dutta
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top