Shardiya navratri 2024: कब रखा जाएगा सप्तमी, अष्टमी और नवमी का व्रत, कब होगा कन्या पूजन

Shardiya navratri 2024: माता दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पर्व वर्ष में चार बार मनाया जाता है, जिनका अपना विशिष्ट महत्व है। इनमें से शारदीय नवरात्रि, जो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है, विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर 2024 से हुआ है और इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को होगा।

Shardiya navratri 2024: कब रखा जाएगा सप्तमी, अष्टमी और नवमी का व्रत, कब होगा कन्या पूजननवरात्रि 2024: Navami Kab Hai

नवरात्रि के दौरान भक्त 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन विशेष पूजा का महत्व है। कुछ भक्त अष्टमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत का समापन करते हैं, जबकि अन्य नवमी तिथि को व्रत का पारण करते हैं। इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस है, तो आइए जानते हैं कि पूजा का सही दिन कौन-सा है।

navratri 2024 मे नवमी तिथि कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 2024 में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे से शुरू होगी और 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर नवमी व्रत 11 अक्टूबर को रखना शुभ माना गया है।

खास बात यह है कि इस वर्ष अष्टमी और नवमी दोनों तिथियां 11 अक्टूबर को पड़ रही हैं, इसलिए इस दिन दोनों व्रत रखे जाएंगे। अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 बजे से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे समाप्त होगी।

नवमी तिथि की पूजा का शुभ मुहूर्त:

11 अक्टूबर 2024 को माता दुर्गा की पूजा के लिए तीन प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं:

1. प्रात: 06:20 से सुबह 07:47 तक (सामान्य मुहूर्त)

2. सुबह 07:47 से 09:14 तक (उन्नति मुहूर्त)

3. सुबह 09:14 से 10:41 तक (अमृत मुहूर्त)

कन्या पूजन का समय:

Shardiya navratri 2024 में अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर 2024 को पड़ने के कारण कन्या पूजन भी इसी दिन किया जाएगा। कन्या पूजन का शुभ समय प्रात: काल से सुबह 10:41 बजे तक है। इसके बाद राहुकाल रहेगा, जो सुबह 10:41 से दोपहर 12:08 तक होगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: Shardiya navratri 2024 की जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के उद्देश्य से दी जा रही है। Powersmind News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top