Sanam Teri Kasam Actress Marriage: पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने अपने लंबे समय के प्रेमी अमीर गिलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मावरा, जो बॉलीवुड फिल्म “सनम तेरी कसम” में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों ने उनके फैंस और सेलेब्रिटी दोस्तों का ध्यान खींचा है। इसके अलावा, भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के कमेंट ने भी चर्चा बटोरी है।
मावरा हुसैन की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
मावरा हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक मीठा कैप्शन लिखा, “अराजकता के बीच, मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह।”* उन्होंने हैशटैग #MawraAmeerHoGayi और तारीख 5 फरवरी भी जोड़ी, जिससे उनके फैंस को उनकी शादी की खबर मिली।
View this post on Instagram
Mawra Hocane ने शादी के दिन एक आसमानी रंग का लहंगा और चोली पहनी थी, जबकि आमिर गिलानी ने डार्क ग्रीन कुर्ता-सलवार और मैचिंग दुपट्टा पहना था। दोनों की जोड़ी की तस्वीरें खूबसूरत और रोमांटिक लग रही थीं।
सेलेब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं
मावरा की शादी की खबर सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। उनकी बहन उरवा हुसैन और जीजा फरहान सईद ने भी उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी दोनों की जोड़ी को खूब सराहा।
साक्षी धोनी का कमेंट चर्चा में
मावरा की शादी की तस्वीरों पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का कमेंट भी वायरल हो रहा है। साक्षी ने मावरा की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, “बधाई हो।” यह कमेंट उनके फैंस के लिए हैरानी भरा रहा, क्योंकि मावरा और साक्षी के बीच किसी तरह का सार्वजनिक संबंध पहले नहीं देखा गया था।
Mawra Hocane और आमिर का साथ काम करने का सफर
मावरा और आमिर गिलानी ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की है। दोनों ने पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री में साथ काम भी किया है। साल 2020 में उन्हें ड्रामा सबात में एक साथ देखा गया था, और 2023 में उनकी जोड़ी को ड्रामा नीम में भी पसंद किया गया। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था, लेकिन अब वे जीवनसाथी बन गए हैं।
Mawra Hocane की शादी ने उनके करियर और निजी जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। उनके फैंस और प्रशंसक उनके इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
- और पढ़ें Small cap stock: 83% बढ़ गया डिफेंस कंपनी का मुनाफा, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में जबरदस्त उछाल, शेयर खरीदने टूटे निवेशक
- Psychology Tips For Youths: सामने वाले व्यक्ति के मन में आपके लिए क्या चल रहा है? इन टिप्स से जानें
- कौन है Karishma Mehta, कभी PM मोदी तो कभी रतन टाटा के साथ आईं नजर, अब गूगल पर क्यों ढूढ़ रहे हैं लोग ?
- Amla Murabba Benefits in Winter: आंवला का मुरब्बा ठंड में सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे और बनाने की रेसिपी
- Avika Gor Net Worth: मंगेतर से अमीर Balika Vadhu Fame आनंदी, 27 की उम्र में बन चुकी हैं करोड़ों की मालकीन, जानिए बॉयफ्रेंड हसबैंड सबकुछ - June 13, 2025
- 5 मिनट में 600 रुपये… क्या है `Man Mum`? जिसमें लड़कियों को गले लगाकर जमकर पैसे कमा रहे लड़के - June 13, 2025
- मर्दों को फंसा, खुद हो जाती प्रेग्नेंट, कहानी में है मजेदार हॉरर ट्विस्ट, OTT पर तहलका मचा रही The Seeding, आपने देखी? - June 12, 2025