प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) की 20वीं किस्त जल्द किसानों के खातों में ट्रांसफर होने वाली है। इस बीच केंद्र सरकार ने किसानों को एक जरूरी चेतावनी दी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कुछ साइबर अपराधी किसानों को ठगने के लिए फर्जी मैसेज और लिंक भेज रहे हैं।
सरकार ने किसानों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ऐसे स्कैमर्स WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया पर नकली मैसेज भेजकर किसानों को किस्त चेक करने या बोनस दिलाने का झांसा दे रहे हैं।
कैसे हो रही है धोखाधड़ी?
साइबर ठग किसानों को किस्त चेक करने के बहाने से लिंक भेजते हैं। जैसे ही कोई किसान उन पर क्लिक करता है, तो उनसे आधार नंबर, बैंक खाता जानकारी और यहां तक कि ओटीपी तक मांगा जाता है। इन जानकारियों के जरिए स्कैमर्स खाते से पैसे निकाल सकते हैं या मोबाइल हैक कर सकते हैं।
कृषि मंत्रालय ने क्या कहा?
कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्पष्ट किया है कि PM KISAN योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in या @pmkisanofficial (Facebook/X) पर ही विश्वास करें।
कोई भी फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक मिलने पर न तो क्लिक करें, न ही कोई जानकारी दें। सरकार ने किसानों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध मैसेज या कॉल मिले तो तुरंत पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें।
किसान भाइयों और बहनों, PM KISAN के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी सूचनाओं से सावधान रहें।
सिर्फ https://t.co/vEPxtzRca7 और @pmkisanofficial पर ही भरोसा करें।
🔗 फर्जी लिंक, कॉल और मैसेज से दूर रहें।#PMKISAN #FakeNewsAlert #PMKisan20thInstallment pic.twitter.com/7yZXp9qVGF
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) July 18, 2025
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें किसान?
✅ केवल आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें।
✅ किसी भी अनजान लिंक, SMS या कॉल से मिली जानकारी पर विश्वास न करें।
✅ कभी भी अपनी आधार, बैंक डिटेल्स या OTP शेयर न करें।
✅ फर्जी कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर शिकायत करें।
PM Kisan की अगली किस्त से पहले रखें ये सावधानियां:
- कोई भी अनजान लिंक न खोलें।
- किस्त की जानकारी के लिए सिर्फ www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फर्जी ‘बोनस’ या ‘इंस्टेंट पेमेंट’ के वादों से सतर्क रहें।
- हमेशा सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें।
निष्कर्ष:
PM Kisan योजना लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आती है, लेकिन इस योजना की आड़ में स्कैमर्स सक्रिय हो गए हैं। अगली किस्त आने से पहले सजग रहें और किसी भी डिजिटल धोखाधड़ी से खुद को सुरक्षित रखें।
- और पढ़ें How to Slow Wi-Fi Fixed: धीमी वाई-फाई स्पीड से हैं परेशान? ये 10 आसान टिप्स अपनाएं और पाएं फुल स्पीड!
- ऑनस्क्रीन डायरेक्ट किया, उसी से कर ली शादी! — जानिए सैयारा डायरेक्टर Mohit Suri की बीवी कौन?जो जॉन अब्राहम के साथ कर चुकी हैं ‘पाप’
- चेहरे पर जादू की तरह करेगा काम, Ruchita Ghag ने बताया निखार पाने का ऐसा कमाल का नुस्खा
- Tara Sutaria News:बॉलीवुड हसीना तारा सुतारिया का खुल्लमखुल्ला इश्क़! कपूर खानदान के ना के बाद अब मुख्यमंत्री के नाती के साथ बढ़ी नज़दीकियां
- रॉ (RAW) और आईबी (IB) एजेंट कैसे बनते हैं? जानिए चयन प्रक्रिया, योग्यता और ट्रेनिंग की पूरी जानकारी - October 21, 2025
- Katy Perry को kiss करते आए शर्टलेस Justin Trudeau! कैलिफोर्निया में यॉट पर दिखे साथ, कौन है ये Katy Perry - October 13, 2025
- PM Modi का किसानों को दिवाली का तोहफा, पीएम मोदी ने लॉन्च की दो योजनाएं, जानें कैसे होगा फायदा? - October 11, 2025
Bilkul sahi information