New GST Rates List:त्योहारों से पहले आम लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब 22 सितंबर से नई GST दरें लागू हो जाएंगी। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर जब लोग नई खरीदारी करते हैं, तो उन्हें पहले से कम पैसे खर्च करने होंगे।
शॉपिंग पर होगी बचत
पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और लग्ज़री प्रोडक्ट्स पर 12%, 28% जैसी ऊंची जीएसटी दरें लगती थीं। लेकिन अब इन्हें घटाकर केवल 5% और 18% कर दिया गया है। दुकानदारों के मुताबिक, इससे ग्राहकों को शॉपिंग पर ₹500 से ₹2000 तक की बचत हो सकती है।
किन सामानों पर सस्ते होंगे दाम?
सरकार ने खासतौर पर घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम किया है। इससे करीब 10% तक की बचत संभव है।
प्रोडक्ट | पुरानी GST दर | नई GST दर |
---|---|---|
टेलीविजन सेट (सभी आकार) | 28% | 18% |
एयर-कंडीशनर | 28% | 18% |
डिशवॉशर | 28% | 18% |
रेफ्रिजरेटर | 28% | 18% |
वॉशिंग मशीन | 28% | 18% |
सिलाई मशीन | 12% | 5% |
वैक्यूम क्लीनर | 28% | 18% |
माइक्रोवेव ओवन | 28% | 18% |
इंडक्शन कुकर, राइस कुकर, हीटर | 28% | 18% |
खाद्य ग्राइंडर, मिक्सर, जूसर | 28% | 18% |
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, शेवर | 28% | 18% |
इलेक्ट्रिक इस्त्री | 28% | 18% |
सोलर इनवर्टर और बैटरी | 28% | 18% |
त्योहारों की शॉपिंग होगी आसान
नई GST दरों के लागू होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन अप्लायंसेस और लग्ज़री प्रोडक्ट्स सबकी कीमतें कम हो जाएंगी। त्योहारों पर बड़े टीवी, फ्रिज, एसी से लेकर मिक्सर-ग्राइंडर तक की खरीदारी अब और किफायती होगी।
अगर आप दिवाली से पहले नए गैजेट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो 22 सितंबर से शुरू होने वाले नए GST रेट्स आपके लिए शानदार मौका हैं।
- और पढ़ें GST 2.0 से Honda Activa, TVS Jupiter और Hero Splendor की टू-व्हीलर्स हुए सस्ते, जानकार हो जाएंगे खुश
- Samsung Galaxy M35 5G: Indian Festival Early Deal में 6 हजार रुपये सस्ता, देखें डीटेल्स!
- Samsung Galaxy Z Fold 7 पर ₹19,000 तक की छूट, जानें ऑफर्स और फीचर्स तथा Deals
- Blue Aadhar Card: इन लोगों के लिए ब्लू आधार कार्ड है बेहद जरूरी, जानिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई