Muse Ring One Price In India : Muse Ring One अब भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे NPCI (National Payments Corporation of India) के सहयोग से तैयार किया गया है। इस स्मार्ट रिंग के जरिए यूजर्स NFC इनेबल POS मशीन पर सिर्फ रिंग टच करके पेमेंट कर सकते हैं,
Muse Ring One Features & Specification: अब मोबाइल या वॉलेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में।
UPI पेमेंट में नई क्रांति
आजकल UPI पेमेंट के लिए लोग अक्सर QR कोड स्कैन करते हैं। लेकिन अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, तो पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है।
Ring One इस परेशानी को खत्म करता है। यह रिंग वियरेबल पेमेंट ईकोसिस्टम पर काम करती है, जिसे Muse Wallet और NPCI के RuPay नेटवर्क के साथ मिलकर विकसित किया गया है।
NFC सपोर्ट वाली POS मशीन पर बस रिंग टच करें और आपका पेमेंट हो जाएगा।
डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना
NFC इनेबल पेमेंट सिस्टम पहले से ही दुनिया के 40 देशों में इस्तेमाल होता है। बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड में भी NFC फीचर होता है।अब Muse Wallet ने इसे भारत में RuPay के साथ पेश किया है, जिससे डिजिटल पेमेंट और भी सुरक्षित और तेज़ बन गया है।
- संबंधित खबरें Pebble HALO Smart Ring: भारत की पहली डिजिटल डिस्प्ले वाली स्मार्ट रिंग, सिर्फ ₹3,999 में प्री-बुकिंग शुरू
IIT मद्रास के इंजीनियर का प्रोजेक्ट
Muse कंपनी की शुरुआत IIT मद्रास के इंजीनियर्स ने की थी। Muse Ring One लेटेस्ट वेरिएंट है।
इसमें दो मुख्य फीचर्स हैं:
पेमेंट फीचर: NFC इनेबल POS मशीन पर टच करके पेमेंट करना।
हेल्थ ट्रैकिंग: स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी मॉनिटरिंग आदि, जो मोबाइल ऐप में दिखाए जाते हैं।
रिंग अब प्री-ऑर्डर के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध है।
तीन वेरिएंट में उपलब्ध
Muse Ring One के तीन वेरिएंट हैं:
टाइटेनियम-सेरेमिक और टाइटेनियम वेरिएंट: ₹28,999
18 कैरेट सॉलिड गोल्ड वेरिएंट: ₹99,999 (6-7 ग्राम गोल्ड यूज हुआ है)
सभी वेरिएंट में कई कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
एक बार चार्ज में 7 दिन का बैकअप
कंपनी का दावा है कि Ring One की बैटरी फुल चार्ज के बाद 7 दिन तक चलती है। इसमें 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी है।
लाइटवेट और कम्फर्टेबल डिज़ाइन
रिंग की वजन एवरेज स्मार्टवॉच से 10 गुना हल्का है।
आप इसे दिन-रात आराम से पहन सकते हैं। यह नॉन-एलर्जिक और मेडिकल ग्रेड मटेरियल से तैयार की गई है।
Muse Ring One: डिजिटल और फिटनेस का कमाल
- आसान NFC पेमेंट
- 7 दिन बैटरी लाइफ
- 24/7 हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग
- स्टाइलिश और हल्का डिज़ाइन
यह रिंग डिजिटल पेमेंट और फिटनेस ट्रैकिंग दोनों को एक साथ लाती है।
- और पढ़े Katy Perry को kiss करते आए शर्टलेस Justin Trudeau! कैलिफोर्निया में यॉट पर दिखे साथ, कौन है ये Katy Perry
- Sara Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर की 28 साल की बेटी नहीं, अब खुद एक सफल बिजनेसवुमन और मॉडल हैं सारा तेंदुलकर
- Best 5G Tablets: लंबी बैटरी वाली, किफायती दाम पर शानदार परफॉर्मेंस वाले टॉप 7 टैबलेट्स
- स्वदेशी Mappls ऐप: भारत का अपना Made in India Google Maps, धमाल मचा रहा है, फीचर्स जान होश उड़ जाएंगे
- क्या भारत के लिए Google Maps से बेहतर है Mappls ऐप? जानिए फीचर्स जो इसे बनाते हैं ‘Made in India’ नेविगेशन किंग! - October 16, 2025
- OnePlus Diwali Sale 2025: OnePlus 13 सीरीज और Buds पर अब तक की सबसे बड़ी छूट – जानें सभी ऑफर्स - October 16, 2025
- iQOO 15 भारत में नवंबर में लॉन्च होगा: मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 8K कूलिंग सिस्टम - October 16, 2025