Moto Buds Loop price India: Motorola ने भारतीय मार्केट में अपने दो नए वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds Loop और Moto Buds Bass पेश कर दिए हैं। दोनों ही मॉडल शानदार ऑडियो अनुभव, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं।
Best earbuds 2025 In India:ईयरबड्स IP रेटिंग के साथ सुरक्षित हैं और फ्लिपकार्ट, Motorola इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
Moto Buds Loop: प्रीमियम ओपन-ईयर साउंड
motorola Moto Buds Loop उन यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं जो प्रीमियम साउंड क्वालिटी चाहते हैं और चारों ओर के माहौल से जुड़े रहना भी पसंद करते हैं। ओपन-ईयर डिज़ाइन होने के कारण यह कानों को पूरी तरह बंद नहीं करता, जिससे आप गाने या कॉल सुनते समय आसपास की आवाज़ भी सुन सकते हैं। इन बड्स में 12mm आयरनलेस ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिन्हें Bose ने ट्यून किया है।
इसका मतलब है कि गहरा बास और बेहद नैचुरल ऑडियो आपको मिलती है। Spatial Audio सपोर्ट इसे और भी इमर्सिव बनाता है। कॉल क्वालिटी के लिए Moto Buds Loop में CrystalTalk AI टेक्नोलॉजी और ड्यूल माइक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे शोरगुल वाले माहौल में भी आवाज़ साफ सुनाई देती है। बैटरी की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक चल सकते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 37 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है।
- संबंधित खबरें पढ़ें Motorola का सबसे स्टाइलिश क्रिस्टल जड़े स्मार्टफोन और ईयरबड्स अब भारत में, खासियत जान उड़ जाएंगे होश
- ₹15 हजार से कम में 8 धांसू स्मार्टफोन्स Samsung, Motorola से Realme तक– पावरफुल परफॉर्मेंस और बढ़िया डील्स
- iPhone 17 Launch: एपल का Awe Dropping इवेंट, जानें iPhone 17 Pro Max में क्या होगा खास
साथ ही यह पानी-रोधी डिजाइन (Water-repellent) भी है, जिससे रोज़ाना इस्तेमाल के लिए यह सुरक्षित है। Moto Buds Loop की भारत में कीमत ₹7,999 है और यह 1 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Motorola Moto Buds Bass: बजट फ्रेंडली, दमदार ऑडियो
Moto Buds Bass उन लोगों के लिए हैं जो बजट में शानदार ऑडियो और ANC चाहते हैं। इसमें 12.4mm बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं जो दमदार बास और साफ साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। Hi-Res LDAC ऑडियो का सपोर्ट इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलता है। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 50dB True Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है,
जिससे गाने के दौरान बाहरी शोर बिल्कुल परेशान नहीं करता। कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Moto Buds Bass में भी CrystalTalk AI तकनीक मौजूद है। बैटरी की बात करें तो यह 7 घंटे तक चलते हैं और चार्जिंग केस के साथ मिलकर लगभग 41 घंटे का बैकअप देते हैं। IPX4 रेटिंग होने के कारण हल्की बारिश या पसीने से यह खराब नहीं होंगे।
ये ईयरबड्स Pantone Dark Shadow, Blue Jewel और Posy Green जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। Moto Buds Bass की भारत में कीमत ₹1,999 है और यह 8 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
- और पढ़े Google का तोहफा! Google Veo 3 वीडियो टूल अब फ्री में सभी यूजर्स कर सकते है इस्तेमाल, सीमित समय ऑफर
- आप यकीन नहीं करेंगे! Windows 2030 Computer में माउस-कीबोर्ड होंगे खत्म, AI करेगा सब कुछ, जाने कैसे
- USFDA Warning: एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाना खतरनाक, घुली रहती है जहर! किडनी-हार्ट की मरीज के लिए बड़ा खतरा
- Google Nano Banana AI Tool: Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए Nano Banana की खासियत?
- Vivo X300 Series: जबरदस्त कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत - October 14, 2025
- स्वदेशी Mappls ऐप: भारत का अपना Made in India Google Maps, धमाल मचा रहा है, फीचर्स जान होश उड़ जाएंगे - October 14, 2025
- 13 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के ईमेल को छोड़ Zoho Mail पर हुए ट्रांसफर, जाने क्यों? - October 14, 2025