Uttarakhand Badrinath Mana Avalanche LIVE Updates: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ और माणा गांव के पास आए भीषण हिमस्खलन से भारी तबाही हुई है। भारतीय सेना और राहत एजेंसियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दुर्घटना में 57 मजदूर दब गए थे,
Go to Live Updates
Live! जिनमें से अब तक 16 को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बचाए गए मजदूरों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बचाव अभियान में आ रही चुनौतियां
Uttarakhand Badrinath Mana Avalanche LIVE Updates: रेस्क्यू ऑपरेशन खराब मौसम के कारण प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर सेवाओं का उपयोग नहीं किया जा पा रहा है।
#WATCH | Uttarakhand | Indian Army carries out rescue operations in the avalanche-hit area of Chamoli district.
Source: Indian Army pic.twitter.com/lhlbDh95iD
— ANI (@ANI) February 28, 2025
सेना और राहत दलों द्वारा बर्फ हटाने वाली मशीनों का इस्तेमाल करके रास्ता साफ किया जा रहा है ताकि बचाए गए मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके।
Mana Chamoli Avalanche पर प्रशासन की प्रतिक्रिया
गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP और NDRF के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाना प्राथमिकता है। NDRF की दो टीमें जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया और भरोसा दिलाया कि सेना और प्रशासन बचाव अभियान में पूरी तरह से जुटे हुए हैं।
Mana Chamoli Avalanche का पूरा घटना का विवरण
An avalanche struck a GREF Camp near Mana village in Garhwal Sector. A number of labourers are feared to be trapped. Indian Army’s IBEX BRIGADE swiftly launched rescue operations inspite of continuing heavy snowfall and minor avalanches. So far, 10 personnel have been rescued and… pic.twitter.com/gn7I1dmCI2
— ANI (@ANI) February 28, 2025
हिमस्खलन 28 फरवरी 2025 की सुबह 7:15 बजे हुआ।
यह हादसा माणा और बद्रीनाथ के बीच स्थित एक बीआरओ लेबर कैंप में हुआ, जहां मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे।
हिमस्खलन के कारण 8 कंटेनर और एक शेड बर्फ में दब गए।
सेना की IBEX ब्रिगेड और अन्य राहत दलों ने त्वरित बचाव अभियान शुरू किया।
Mana Chamoli Avalanche रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति
सुबह 11:50 बजे तक पांच कंटेनरों का पता लगाकर 10 मजदूरों को बचाया गया।
अभी भी तीन कंटेनरों में मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
जोशीमठ से अतिरिक्त चिकित्सा टीम और संसाधन माणा भेजे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान
सीएम धामी ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं, और सभी मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
चारधाम यात्रा पर असर
चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी थीं, लेकिन बद्रीनाथ के पास हुई इस दुर्घटना के कारण मार्ग साफ करने के कार्य में तेजी लाई जा रही है।
रेस्क्यू अभियान की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें।
- और पढ़ें Crypto News: बिटकॉइन गिरा, लेकिन Pi Network Coin में एक ही दिन में 37% जबरदस्त उछाल! जानिए कारण
- Samsung One UI 7 Update : सैमसंग यूजर्स के लिए गुड न्यूज! यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स, जानिए रोलआउट शेड्यूल
- What is overthinking: ओवरथिंकिंग से दूर रहे वरना बज सकती है आपके दिमाग का बैंड, इन उपायों से प्रोडक्टिविटी बढ़ा मन को करें शांत
- Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0: जल्द करें आवेदन, मिलेगी 2.50 लाख रुपये तक सब्सिडी; जानिए पात्रता और प्रक्रिया
- IIT Baba Abhay Singh Arrest : महाकुंभ मेले में फेमस हुए बाबा अभय सिंह को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला - March 3, 2025
- Mana Chamoli Avalanche LIVE: उत्तराखंड चमोली बहुत बड़ा हिमस्खलन: सेना का बचाव अभियान जारी, 41 मजदूर अब भी दबे, ताजा अपडेट्स जाने - February 28, 2025
- Haryana Viral Video Watch: बेटी बनी हैवान! मां को पीटा, बाल नोचे और दांतों से काटा, वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश! - February 28, 2025