Middle Class के लिए खुशखबरी: Mahindra XUV700 अब 1.43 लाख तक सस्ती, देखें डीटेल

Mahindra XUV700 New Price In India: भारत में GST दरों में बदलाव का सीधा असर कारों की कीमतों पर पड़ा है। 48% टैक्स के बजाय अब 40% GST लागू होने से महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 की कीमतों में कटौती कर दी है।

Mahindra XUV700 अब पहले से सस्ती, नई GST दरों का फायदा ग्राहकों को

New GST Cut:कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को अलग-अलग वेरिएंट्स पर ₹1.43 लाख तक की बचत होगी।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Mahindra XUV700: किस वेरिएंट पर कितनी बचत?

नई टैक्स दरों के बाद महिंद्रा ने सभी वेरिएंट्स की कीमत कम की है। यहां देखें बचत का पूरा हिसाब:

वेरिएंट पुरानी GST + सेस नई GST दर बचत (रुपये में)
MX 48% 40% ₹ 88,900
AX3 48% 40% ₹ 1,06,500
AX5 S 48% 40% ₹ 1,10,200
AX5 48% 40% ₹ 1,18,300
AX7 48% 40% ₹ 1,31,900
AX7 L 48% 40% ₹ 1,43,000

जैसा कि टेबल में देखा जा सकता है, बेस ट्रिम को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स में ₹1 लाख से ज्यादा की बचत हो रही है।

क्यों हुई कीमतों में कमी?

Mahindra XUV700 का साइज 4,000 मिमी से ज्यादा और इंजन कैपेसिटी 1,500 cc से ऊपर है। पहले इस पर 28% GST + 20% सेस = कुल 48% टैक्स लगता था। अब नई दरों के तहत सिर्फ 40% GST लिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को सीधी 8% बचत मिल रही है।

ग्राहकों के लिए डबल फायदा

नई कीमतें तुरंत लागू हो चुकी हैं। यानी अब XUV700 न सिर्फ शक्तिशाली इंजन, विस्तृत केबिन और हाई-टेक फीचर्स वाली SUV है, बल्कि और भी वैल्यू फॉर मनी बन गई है।

सिर्फ एक्स-शोरूम प्राइस ही नहीं, बल्कि RTO टैक्स और इंश्योरेंस जैसे खर्चे भी कम होंगे। ऐसे में कुल ऑन-रोड प्राइस पर खरीदारों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Powersmind Verdict

अगर आप इस समय SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Mahindra XUV700 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। नई GST दरों का फायदा उठाकर आप लाखों रुपये बचा सकते हैं और साथ ही प्रीमियम SUV का अनुभव भी ले सकते हैं।

Rohit Singh
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top