IPL 2026 Trade Players List: आईपीएल 2026 की तैयारियाँ तेज़ हो चुकी हैं और बीसीसीआई ने आज बड़ा फैसला लेते हुए आगामी सीज़न की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। इसकी सबसे बड़ी हेडलाइन है—
IPL 2026 Trade Players List: रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स में जाना और संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होना। यह ट्रेड आईपीएल इतिहास की सबसे हाई-वैल्यू और सबसे चर्चित डील मानी जा रही है।
IPL Trade Players List 2026: आईपीएल का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होगा, लेकिन उससे पहले ट्रेडिंग विंडो में कुल 8 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम बदली हैं। यह पूरी लिस्ट अब आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है।
1. रवींद्र जडेजा – CSK से RR
बीसीसीआई के बयान के अनुसार, सीएसके के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
नया प्राइस: ₹14 करोड़
पुराना प्राइस (CSK): ₹18 करोड़
टोटल सीजन CSK: 12
यह ट्रेड अब तक की सबसे महंगी और सबसे इम्पैक्टफुल डील बताई जा रही है।
2. संजू सैमसन – RR से CSK
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आधिकारिक तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं।
प्राइस: ₹18 करोड़
IPL मैच: 177
CSK उनके करियर की तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी।
संजू इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं।
3. सैम करन – CSK से RR
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भी ट्रेड के जरिए CSK से RR में चले गए।
प्राइस: ₹2.4 करोड़ ही बरकरार
IPL मैच: 64
यह राजस्थान की गेंदबाजी + लोअर मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करेगा।
- संबंधित खबरें IPL 2026 Retention Players LIVE Updates (आईपीएल 2026 रिटेंशन/रिलीज़ प्लेयर्स लिस्ट)
- IPL 2026: CSK और RR के बीच अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील की चर्चा – क्या धोनी के बाद संजू सैमसन होंगे नए कप्तान?
- Sanju Samson Trade Update: IPL 2026 से पहले बड़ा धमाका, CSK और RR के बीच ट्रेड पर चल रही बातचीत
4. मोहम्मद शमी – SRH से LSG
अनुभवी भारतीय पेसर मोहम्मद शमी अब IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।
प्राइस: ₹10 करोड़ (जैसा SRH में था)
2023 में पर्पल कैप विजेता (28 विकेट)
गुजरात → हैदराबाद → अब लखनऊ, शमी तीसरी नई टीम के साथ मैदान में उतरेंगे।
5. मयंक मार्कंडे – KKR से MI
लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे वापस अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं।
प्राइस: ₹30 लाख
मार्कंडे पहले 2018, 2019, 2022 में भी MI का हिस्सा रह चुके हैं।
6. अर्जुन तेंदुलकर – MI से LSG
सचिन तेंदुलकर के बेटे और बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अब IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।
प्राइस: ₹30 लाख
MI डेब्यू: 2023
पिछले सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
7. नितीश राणा – RR से DC
बाएं हाथ के मजबूत बल्लेबाज नितीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है।
प्राइस: ₹4.2 करोड़
दिल्ली के मिडिल ऑर्डर में यह बड़ा बढ़ावा माना जा रहा है।
8. डोनोवन फरेरा – DC से RR
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा अपनी शुरुआती टीम राजस्थान रॉयल्स में वापस आ गए हैं।
नई फीस: ₹1 करोड़
पुरानी फीस: ₹75 लाख
RR उन्हें फिनिशर और बैकअप ऑलराउंडर के रूप में देख रहा है।
IPL 2026 की ट्रेड विंडो
IPL 2026 की ट्रेड विंडो इस बार बेहद धमाकेदार रही।जडेजा–सैमसन के स्वैप ट्रेड के अलावा, कुल 8 बड़े ट्रांसफर ने IPL के अगले सीजन की तस्वीर बदलकर रख दी है।अब सबकी नजरें होंगी—
✔ दिसंबर के मेगा ऑक्शन पर
✔ और आज शाम जारी होने वाली रिटेंशन लिस्ट पर
- और पढ़े Spinach For Hair Growth: बाल झड़ना बंद! पालक से बढ़ाएँ हेयर ग्रोथ – जानें 2 आसान तरीके जो देंगे घने और मजबूत बाल
- URBAN Vibe Clip 2 लॉन्च: 50 घंटे बैटरी और Bluetooth 5.3 वाले क्लिप-ऑन ईयरबड्स सिर्फ ₹1,999 में!
- Tata Sierra Gift to Indian Women Cricket Team: टाटा मोटर्स ने महिला टीम को दी नई सिएरा SUV, लॉन्च से पहले मिला तोहफ़ा!
- Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कौन सी है 650cc में असली रॉयल सवारी?
- Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahika Sharma संग शेयर की रोमांटिक फोटो, जानें कौन हैं माहिका शर्मा - November 19, 2025
- IPL 2026 Mini Auction की तारीख हुई फाइनल! 16 दिसंबर को अबू धाबी में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव - November 17, 2025
- IPL 2026 Auction – सभी टीमों का पर्स, स्लॉट्स और अपडेट,77 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 237 करोड़, ऑक्शन के बारे में सारे डिटेल - November 16, 2025