IPL 2026 CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक की सबसे चर्चित और संभावित “मेगा ट्रेड डील” को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक बड़ा समझौता हो सकता है,
CSK vs RR IPL Auction 2026:जिसके तहत दोनों टीमों के सुपरस्टार खिलाड़ी अपनी टीम बदल सकते हैं।
आईपीएल नीलामी से पहले हर साल की तरह इस बार भी रिटेंशन और ट्रेडिंग की चर्चाएं तेज़ हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा बड़ा है — क्योंकि इसमें चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा शामिल हैं।
धोनी के बाद की तैयारी में CSK
चेन्नई सुपर किंग्स अब भविष्य की तैयारी में जुटी है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टीम को एक शांत, समझदार और अनुभवी कप्तान की तलाश है। टीम मैनेजमेंट की नज़र राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर है, जो न सिर्फ शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं बल्कि नेतृत्व की क्षमता भी दिखा चुके हैं।
CSK को लगता है कि सैमसन धोनी की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं — और इसलिए दोनों फ्रेंचाइज़ी के बीच ट्रेड की बातचीत जारी है।
- संबंधित खबरें IPL 2026: RCB ने किया बड़ा बदलाव — सिर्फ 4 खिलाड़ी रिटेन, बाकी सभी रिलीज! नई कोचिंग टीम के साथ उतरेगी मैदान में
- Sanju Samson Trade Update: IPL 2026 से पहले बड़ा धमाका, CSK और RR के बीच ट्रेड पर चल रही बातचीत
- IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! SRH क्लासेन को कर सकती है रिलीज़, 23 करोड़ में किया था रिटेन
राजस्थान रॉयल्स की शर्तें
हालांकि, राजस्थान रॉयल्स सीधे-सीधे स्वैप डील के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक RR इस डील में एक और खिलाड़ी को शामिल करने पर ज़ोर दे रही है। यही इस मेगा ट्रेड में सबसे बड़ी अड़चन बन रही है।
View this post on Instagram
इसके अलावा, रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी अन्य फ्रेंचाइज़ी से भी बातचीत के विकल्प खुले रखे हैं — ताकि डील उनके पक्ष में रहे।
डील की सबसे बड़ी अड़चन — डेवाल्ड ब्रेविस
CSK-RR डील में सबसे बड़ी रुकावट बन रहे हैं डेवाल्ड ब्रेविस। रॉयल्स चाहती है कि ब्रेविस को भी इस ट्रेड पैकेज में शामिल किया जाए। ब्रेविस ने दुनिया की कई टी20 लीग्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और उन्हें “बेबी एबी डिविलियर्स” भी कहा जाता है।
जडेजा के लिए नया मोड़
अगर यह ट्रेड डील फाइनल होती है, तो यह IPL 2026 की सबसे बड़ी खबर होगी। रवीन्द्र जडेजा 2012 से CSK का अहम हिस्सा रहे हैं। जब 2016-17 में चेन्नई बैन हुई थी, तब वह दूसरी टीम में खेले थे, लेकिन बाकी लगभग 11 साल से वे चेन्नई के लिए ही खेल रहे हैं।
धोनी-जडेजा की यह जोड़ी CSK की पहचान बन चुकी है, और अगर जडेजा राजस्थान जाते हैं तो यह IPL के इतिहास की सबसे भावनात्मक ट्रेड में से एक होगी।
- और पढ़ें IND vs SA 2025 Full Schedule: साउथ अफ्रीका का भारत दौरा 14 नवंबर से शुरू, जानिए कब और कहां होंगे मैच
- Movies Releasing in 2026: एक्शन, थ्रिल और सुपरस्टार्स से भरपूर!साल 2026 में तीन बड़े स्टार मचाएंगे बड़े पर्दे पर भौकाल
- Kajol-Rani Net Worth: रानी मुखर्जी और काजोल दोनों बहनों में ज्यादा अमीर कौन हैं, जानिए दोनों की कुल संपत्ति
- Ramayana Star Cast Fees: रणबीर, यश और साई पल्लवी की फीस जानें, जिन्होंने वसूले करोड़ों तो विवेक ओबेरॉय
- क्रिकेट, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल, ‘किंग कोहली’, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लेते हैं करीब 11 करोड़ रुपये - January 15, 2026
- WPL 2026 शुरू! शेड्यूल से लेकर फाइनल तक, जानिए चौथे सीजन की हर बड़ी बात - January 7, 2026
- WPL Players की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, Photos देख पहली नजर में दे बैठेंगे दिल - January 7, 2026