WPL 2026 RCB New Team IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) की तैयारियां जोरों पर हैं। हर फ्रेंचाइज़ी अपने स्क्वॉड को नया रूप दे रही है, और इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) ने सबसे बड़ा कदम उठाया है।
RCB New Team IPL 2026: आरसीबी ने अपने पुराने खिलाड़ियों को लगभग पूरी तरह बदलते हुए इस बार केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
RCB ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने 2026 सीज़न के लिए सिर्फ चार भरोसेमंद खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है —
स्मृति मंधाना (कप्तान) – ₹3.5 करोड़
ऋचा घोष (विकेटकीपर-बल्लेबाज) – ₹2.75 करोड़
एलिस पेरी (ऑलराउंडर) – ₹2 करोड़
श्रेयंका पाटिल (स्पिनर) – ₹0.6 करोड़
इन चार खिलाड़ियों पर टीम ने कुल ₹8.85 करोड़ खर्च किए हैं। अब 6.15 करोड़ रुपये की पर्स राशि बची है, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को 14 स्लॉट भरने होंगे — जिनमें से 5 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए तय हैं।
- संबंधित खबरें Sanju Samson Trade Update: IPL 2026 से पहले बड़ा धमाका, CSK और RR के बीच ट्रेड पर चल रही बातचीत
- IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! SRH क्लासेन को कर सकती है रिलीज़, 23 करोड़ में किया था रिटेन
- Rohit Sharma IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस छोड़, KKR में जाएंगे हिटमैन रोहित शर्मा जाने ट्रांसफर खबर MI ने कर दिया कंफर्म
- Virat Kohli RCB News: क्या विराट कोहली अब RCB से अलग हो गए हैं? जाने सच्चाई जानिए
किन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज?
RCB ने इस बार कई बड़े नामों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। रिलीज़ की गई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं —
सब्बिनी मेघना, तुज्हला परवीन, कनिका आहूजा, राखी बिस्ट, स्नेह राणा, आशा शोभना, एकता बिष्ट, वी.जे. जोशीला, जायदवी पवार, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, सोफी वायट-ब्रांड, चाल्ली डीन, किम गार्थ, हीदर ग्रैम, सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और केट क्रॉस।
View this post on Instagram
इतने बड़े पैमाने पर बदलाव के बाद यह लगभग तय है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का स्क्वॉड WPL 2026 में पूरी तरह नए सिरे से बनेगा।
WPL 2026 में नया हेड कोच – मलालन रंगराजन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने अपने पूर्व कोच ल्यूक विलियम्स की जगह अब मलालन रंगराजन को नया हेड कोच नियुक्त किया है। दरअसल, WPL 2026 का सीजन 8 जनवरी से शुरू होना है, जो बिग बैश लीग के कार्यक्रम से टकरा रहा है, इसी कारण विलियम्स इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
रंगराजन पहले टीम के सहायक कोच रह चुके हैं, और अब उन्हें पूरी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला है।
WPL 2026 में RCB के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
| खिलाड़ी | भूमिका | कीमत (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| स्मृति मंधाना | कप्तान / बल्लेबाज | 3.5 |
| ऋचा घोष | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 2.75 |
| एलिस पेरी | ऑलराउंडर | 2.0 |
| श्रेयंका पाटिल | स्पिनर | 0.6 |
RCB के पिछले प्रदर्शन की झलक
साल 2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू महिला टीम के लिए ऐतिहासिक रहा। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर WPL 2024 का खिताब जीता — यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू महिला टीम की पहली बड़ी जीत थी।
दिलचस्प बात यह है कि अगले ही साल, RCB पुरुष टीम ने भी IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया, जिससे फ्रेंचाइज़ी ने इतिहास में पहली बार डबल चैंपियन का दर्जा हासिल किया।
- और पढ़ें Kawasaki KLE 500 vs Royal Enfield Himalayan 450: कौन है असली ऑफ-रोड किंग?
- Apple Fold Leak: क्या सैमसंग से भी पतला होगा ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone? लीक रिपोर्ट में खुलासा
- Tata Motors Demerger: अब Tata Motors नहीं, बनेगा Tata Passenger Vehicles! जानिए पूरा मामला
- एस.एस. राजामौली का मेगा प्रोजेक्ट: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा संग Prithviraj Sukumaran का दमदार पहला लुक जारी
- क्रिकेट, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल, ‘किंग कोहली’, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लेते हैं करीब 11 करोड़ रुपये - January 15, 2026
- WPL 2026 शुरू! शेड्यूल से लेकर फाइनल तक, जानिए चौथे सीजन की हर बड़ी बात - January 7, 2026
- WPL Players की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, Photos देख पहली नजर में दे बैठेंगे दिल - January 7, 2026