RAW Agent Kaise Bane: कभी आपने भी रविंद्र कौशिक, अनिल धस्माना या फिर अजीत डोभाल जैसे देशभक्तों की तरह भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (Research and Analysis Wing) में काम करने का सपना देखा है? रॉ, जो देश की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभाती है, में एजेंट बनने का सफर आसान नहीं है, लेकिन रोमांचक जरूर है।
रॉ एजेंट बनना एक गर्व की बात है, लेकिन यह बहुत मुश्किल काम है। अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं, तो रॉ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि RAW Agent के बारे में.
RAW Agent का क्या काम होता है?
रॉ एक ऐसी गुप्त एजेंसी है जो देश के अंदर और बाहर खुफिया जानकारी जुटाती है, आतंकवाद का मुकाबला करती है और दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखती है। रॉ एजेंट्स को अक्सर विदेशों में भेजा जाता है जहां उन्हें गुप्त ऑपरेशन करने होते हैं।
RAW Agent बनने के लिए क्या चाहिए?
भारतीय नागरिकता: सबसे पहले तो आपका भारतीय होना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
अनुभव: सरकारी सेवा, खासकर सिविल सेवा, सेना, पुलिस या खुफिया विभाग में काम करने का अनुभव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
शारीरिक और मानसिक क्षमता: आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए।
दागदार इतिहास नहीं: आपका आपराधिक रिकॉर्ड साफ होना चाहिए।
रॉ में भर्ती कैसे होती है?
सीधी भर्ती नहीं: रॉ में सीधी भर्ती नहीं होती है।
यूपीएससी: सबसे आम रास्ता है यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना। इस परीक्षा में सफल होने के बाद आपको रॉ में काम करने का मौका मिल सकता है।
अन्य सेवाएं: सेना, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस जैसे सेवाओं में भी रॉ भर्ती करती है।
आम नागरिक: कुछ मामलों में आम नागरिकों को भी रॉ में लिया जाता है, लेकिन इसके लिए कई सारे मापदंड होते हैं।
ध्यान देने वाली बातें:
रॉ आपको चुनती है: आप रॉ को नहीं चुन सकते, रॉ आपको खुद चुनती है।
कोई वैकेंसी नहीं: रॉ में भर्ती के लिए कोई वैकेंसी नहीं निकलती।
ईमानदारी जरूरी: आप जिस भी क्षेत्र में काम करें, ईमानदारी से अपना काम करते रहें तो रॉ की नजर में आ सकते हैं।
- ये भी पढ़ें कोडनेम CC1 Raw Officer Vikas Yadav, जिस पर अमेरिकी FBI ने पन्नू के कत्ल की साजिश का लगाया आरोप
RAW Agent की ट्रेनिंग
रॉ एजेंट बनने के बाद आपको बहुत कठिन प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण में आपको जासूसी, सूचना सुरक्षा, विदेशी भाषाएं और कई अन्य कौशल सिखाए जाते हैं।
रॉ एजेंट का जीवन
एक RAW Agent का जीवन बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें अक्सर अपनी पहचान छुपाकर रहना होता है और कई बार जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
रॉ एजेंट का वेतन
एक रॉ एजेंट को 80,000 से ₹1.3 लाख प्रति माह तक वेतन और कई सारी अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
- और पढ़े iPhone 17 Pro के टक्कर देने आया Google Pixel 10 Pro: AI से लैस नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
- Ayurvedic tips for Anxiety: एंग्जाइटी और डिप्रेशन से भी छुटकारा दिलाएगा ये आयुर्वेद, आजमाकर देखें 7 अचूक उपाय
- Mustard Oil For Breast Massage: सरसों के तेल से करें स्तनों की मालिश, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
- Google Translate से चलते-फिरते सीख सकते हैं अपनी पसंद की लैंग्वेज, आ गया 70+ भाषाओं के साथ AI अवतार
- Katy Perry को kiss करते आए शर्टलेस Justin Trudeau! कैलिफोर्निया में यॉट पर दिखे साथ, कौन है ये Katy Perry - October 13, 2025
- PM Modi का किसानों को दिवाली का तोहफा, पीएम मोदी ने लॉन्च की दो योजनाएं, जानें कैसे होगा फायदा? - October 11, 2025
- Blue Aadhar Card: इन लोगों के लिए ब्लू आधार कार्ड है बेहद जरूरी, जानिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई - September 13, 2025
Mujhe raw agent Banna ha me desh ke kuch karna chahta hun
बहुत ही सुंदर और साहस भरी सोच