Honey Singh Net Worth: लग्जरी लाइफस्टाइल और करियर की पूरी डिटेल, भोजपुरी गाने में ईशा गुप्ता संग हनी सिंह ने मचाया तहलका

Honey Singh Total Net Worth: यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मैनियक’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में भोजपुरी तड़का भी देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। धांसू बीट्स और ईशा गुप्ता के किलर मूव्स ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Honey Singh Net Worth: लग्जरी लाइफस्टाइल और करियर की पूरी डिटेल, भोजपुरी गाने में ईशा गुप्ता संग हनी सिंह ने मचाया तहलका

‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ वाले इस गाने ने रिलीज के 24 घंटे के भीतर ही 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए। इस बीच, फैंस हनी सिंह की पर्सनल लाइफ और नेट वर्थ को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

कितनी है हनी सिंह की कुल संपत्ति?

हनी सिंह, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है, करीब 25 मिलियन डॉलर (205 करोड़ रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेट वर्थ का ज्यादातर हिस्सा उनके सुपरहिट गानों की वजह से है। ‘देसी कलाकार’, ‘अंग्रेजी बीट’ और ‘मिलियनेयर’ जैसे चार्टबस्टर सॉन्ग्स ने उन्हें अपार सफलता दिलाई।

Singer Honey Singh ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘शकल पे मत जा’ से की थी और जल्द ही इंडस्ट्री में छा गए।

देखे वीडियो

@

हनी सिंह के पास ये लग्जरी चीजें मौजूद हैं

Honey Singh की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। उनके पास मुंबई में दो शानदार घर हैं, वहीं दुबई में भी उनका एक लग्जरी विला है। इसके अलावा, उनके पास रोल्स रॉयस, ऑडी R8 V10 और जगुआर XJ L जैसी महंगी कारें भी हैं।

पर्सनल लाइफ: शादी और तलाक

हनी सिंह ने 2011 में शालिनी तलवार से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव आ गया। उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और कई महिलाओं के साथ अफेयर के आरोप लगाए। लंबे कानूनी विवाद के बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

Honey Singh से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें

हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था।

वह फिटनेस फ्रीक हैं और रोजाना दो घंटे जिम में वर्कआउट करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

उन्होंने पंजाबी फिल्मों ‘मिर्जा’ और ‘मैं तेरा तू मेरा’ में भी काम किया है।

बॉलीवुड में उन्होंने 2014 में फिल्म ‘द एक्सपोज’ से डेब्यू किया था।

उनका एल्बम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाला पंजाबी एल्बम बना।

‘यो यो’ शब्द उन्होंने अपने अफ्रीकी-अमेरिकी दोस्तों से सीखा, जिसका मतलब है “आपका अपना”

हनी सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं।

हनी सिंह आज भी अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। उनकी म्यूजिक इंडस्ट्री में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह लगातार हिट गाने दे रहे हैं।

Arpna Dutta

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top