Harmanpreet Kaur Jay Shah moment: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया ने पहली बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।
ICC Trophy Ceremony India: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने महिला क्रिकेट में अपना पहला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जीता और लंबे 52 सालों का इंतजार खत्म कर दिया।
ट्रॉफी से पहले हरमनप्रीत का संस्कारी पल
Women’s World Cup 2025 India win: फाइनल जीत के बाद पूरी टीम और देश में खुशी की लहर थी। मैच के बाद जब हरमनप्रीत कौर ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने पहले आईसीसी चीफ जय शाह से हाथ मिलाया। इसके बाद वह भारतीय परंपरा के अनुसार उनके पैर छूने के लिए झुकीं। यह दृश्य देखकर सभी भावुक हो गए।
View this post on Instagram
लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।
- संबंधित खबरें Harmanpreet Kaur Net Worth: जानें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल
- ऋचा घोष का धमाका: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बराबर, भारतीय जीत की हीरो बनीं
- Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड चैंपियन भारत पर, BCCI ने किया ICC से भी बड़ाप्राइज मनी का किया ऐलान ,पानी की तरह बहाया पैसा
जय शाह ने रोका Harmanpreet Kaur को ,और किया सम्मान
हरमनप्रीत जैसे ही पैर छूने झुकीं, जय शाह ने तुरंत उन्हें रोक लिया। उन्हें समझ था कि वह इस समय विश्व क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ऐसे समय में खिलाड़ी द्वारा पैर छूना गलत संदेश दे सकता है। साथ ही, भारतीय संस्कृति में बेटियों को देवी का स्थान दिया जाता है। इसीलिए उन्होंने हरमनप्रीत को पैर छूने से रोका और उल्टा स्वयं झुककर भारतीय टीम की कप्तान को सम्मान दिया।
यह पल देश के लिए भावुक और गर्व से भर देने वाला था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग इस भारतीय संस्कृति, सम्मान और संस्कार के अद्भुत मेल की प्रशंसा कर रहे हैं।
- और पढ़ें कम बजट वाले ,ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट स्मार्टफोन (₹7,000 से कम)
- कम बजट में OnePlus का फोन चाहिए? Nord CE4 पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर, कीमत 19 हजार से भी कम
- Maruti Brezza vs Tata Nexon: ऑफिस जाने वालों के लिए कौन सी SUV है बेहतर?
- पेड्डी’ से जाह्नवी कपूर का दमदार लुक आउट, राम चरण के साथ फैंस में जबरदस्त उत्साह
- Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahika Sharma संग शेयर की रोमांटिक फोटो, जानें कौन हैं माहिका शर्मा - November 19, 2025
- IPL 2026 Mini Auction की तारीख हुई फाइनल! 16 दिसंबर को अबू धाबी में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव - November 17, 2025
- IPL 2026 Auction – सभी टीमों का पर्स, स्लॉट्स और अपडेट,77 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 237 करोड़, ऑक्शन के बारे में सारे डिटेल - November 16, 2025