Period Jaldi Lane Ke Upay: पीरियड्स जल्दी लाने के 19 घरेलू उपाय: जब शादी, ट्रिप या इवेंट हो खास

Safe And Natural Ways To Induce Period : कई बार ऐसा होता है कि किसी करीबी की शादी हो, घूमने-फिरने का प्लान बना हो या कोई जरूरी इवेंट हो – और उसी वक्त period आने वाले हों। ऐसे में मूड भी खराब हो जाता है और प्लान भी बिगड़ सकता है।

Period Jaldi Lane Ke Upay: पीरियड्स जल्दी लाने के 19 घरेलू उपाय: जब शादी, ट्रिप या इवेंट हो खास
शादी से पहले पीरियड्स कैसे लाएं

ट्रैवल या शादी जैसे मौकों पर बार-बार पैड बदलना, दर्द झेलना और असहज महसूस करना काफी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि कई लड़कियां चाहती हैं कि पीरियड्स थोड़ा जल्दी आ जाएं ताकि वे फ्री होकर एंजॉय कर सकें।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे देसी और आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जो period को जल्दी लाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, ये उपाय सिर्फ तब अपनाएं जब आप पूरी तरह से प्रेगनेंसी से निश्चिंत हों। गर्भावस्था की स्थिति में इनका इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Period टाइम से पहले लाने का सबसे और देशी तरीका

Period टाइम से पहले लाने का सबसे और देशी तरीका
Image Credit by Istock

1. अजवायन (Carom Seeds)

150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन डालकर उबालें और दिन में तीन बार पिएं। चाहें तो अजवायन की चाय भी दो बार पी सकती हैं। यह पेट को गर्मी देता है और period को ट्रिगर करता है।

2. जीरा (Cumin Seeds)

जीरे की तासीर गर्म होती है और इसका असर भी अजवायन जैसा होता है। इसे पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं या खाने में शामिल करें।

3. कच्चा पपीता (Raw Papaya)

कच्चे पपीते का सेवन यूट्रस की मांसपेशियों में कसाव लाता है, जिससे पीरियड्स जल्दी शुरू हो सकते हैं। पपीते का जूस पिएं या कटे हुए पपीते को बीच चक्र में रोजाना खाएं।

4. अदरक (Ginger)

अदरक एक गर्म प्रकृति वाला तत्व है जो पीरियड्स को जल्दी लाने में सहायक होता है। अदरक की चाय बनाकर पिएं, लेकिन गैस की समस्या हो तो सावधानी बरतें।

5. धनिया के बीज (Coriander Seeds)

एक चम्मच धनिया के बीज को दो कप पानी में उबालें, छानकर दिन में तीन बार पिएं। यह उपाय अनियमित period में कारगर होता है।

6. सौंफ (Fennel Seeds)

रात को दो चम्मच सौंफ एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट छानकर पिएं। यह चक्र को नियमित और जल्दी लाने में मदद करता है।

7. मेथी के दाने (Fenugreek Seeds)

मेथी के दाने भी बॉडी को गर्मी देते हैं। इसे पानी में उबालकर पीना लाभकारी होता है।

8. अनार का जूस (Pomegranate Juice)

पीरियड्स की डेट से करीब 15 दिन पहले से रोजाना तीन बार अनार का जूस पीना शुरू करें। यह नेचुरल तरीके से बॉडी को एक्टिव करता है।

9. तिल और शहद (Sesame Seeds + Honey)

तिल शरीर को गर्म करता है, इसलिए इसे अपनी डेट से करीब 15 दिन पहले से लेना शुरू करें। 2-3 बार तिल को शहद के साथ खाएं।

10. विटामिन C युक्त फल (Citrus Fruits)

नींबू, संतरा, आंवला जैसे फल period को ट्रिगर करने वाले हार्मोन (प्रोजेस्टेरॉन) को बढ़ाते हैं। नियमित सेवन लाभकारी है।

11. गाजर (Carrot)

गाजर में मौजूद कैरोटीन पीरियड्स लाने में मदद करता है। इसका जूस पिएं या सलाद में शामिल करें।

12. गुड़ और मसाले

गुड़ में अजवायन, तिल और जीरा मिलाकर खाएं। ये शरीर को गर्मी देता है और पीरियड्स जल्दी शुरू हो सकते हैं।

13. खजूर (Dates)

खजूर शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं। एक सीमित मात्रा में खजूर अपनी डेट से पहले सेवन करें।

14. अंडा (Eggs)

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो हार्मोनल बैलेंस को ठीक करता है और पीरियड्स को रेगुलर करता है।

15. सेक्स

सेक्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जो period को ट्रिगर कर सकते हैं। यह एक नेचुरल तरीका माना जाता है।

16. हॉट वॉटर बैग (Hot Water Pack)

पेट पर दिन में 2-3 बार गर्म पानी की बोतल रखने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और पीरियड्स आने में मदद मिलती है।

17. कैफीन से दूरी (Avoid Tea & Coffee)

चाय और काफी से शरीर में एसिडिटी बढ़ती है और हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। ऐसे में पीरियड्स में देरी हो सकती है।

घरेलू उपाय period के लिए : जरूरी सावधानी

इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले यह पक्का कर लें कि प्रेगनेंसी की कोई संभावना न हो। यदि आपको संदेह है तो पहले टेस्ट करवा लें। और अगर आपकी पीरियड्स संबंधी समस्या अक्सर बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष:

अगर किसी जरूरी मौके से पहले period की चिंता है तो ये देसी उपाय काफी मददगार हो सकते हैं। लेकिन हर शरीर की प्रकृति अलग होती है, इसलिए इन तरीकों को अपनाने में धैर्य रखें और यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें।

Source: [Dr Hina Chandra , Chandra Lifeccare Hospital Patna – Health Tips For Women]

Katyani Thakur
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top