Valentine Day History Facts: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है, और इसके साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। यह सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होगा। आइए, इस मौके पर जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और संत वैलेंटाइन कौन थे, जिनके नाम पर यह दिन मनाया जाता है।
वैलेंटाइन डे का इतिहास : Valentine Day History
why is this day celebrated Valentine Day : मनुष्य का जीवन प्रेम की नींव पर टिका हुआ है। वैदिक काल से ही फरवरी के महीने को बसंत ऋतु और प्यार का मौसम माना जाता है। आज की नई पीढ़ी हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाती है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और यह सप्ताह 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्यार के कई रंग देखने को मिलते हैं। आइए, जानते हैं संत वैलेंटाइन के बारे में, जिनके नाम पर यह दिन मनाया जाता है।
संत वैलेंटाइन कौन थे?
वैलेंटाइन डे की शुरुआत प्राचीन रोम से मानी जाती है। रोम में एक पादरी हुआ करते थे, जिनका नाम संत वैलेंटाइन था। वे प्रेम को जीवन का आधार मानते थे और लोगों को प्यार करने के लिए प्रेरित करते थे। हालांकि, रोम के राजा क्लॉडियस को यह बात पसंद नहीं थी।
राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धिमत्ता और शक्ति प्रभावित होती है। इसी सोच के कारण उसने अपने राज्य के सैनिकों और अधिकारियों को शादी करने से रोक दिया था। Valentine Day History
राजा के विरोध के बावजूद प्रेम का संदेश
राजा के विरोध के बावजूद संत वैलेंटाइन ने लोगों को प्रेम विवाह करने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे वे रोम के “लव गुरु” के रूप में प्रसिद्ध हो गए। उनके प्रयासों का असर यह हुआ कि रोम के लोगों, सैनिकों और अधिकारियों ने प्रेम विवाह करना शुरू कर दिया। इससे राजा क्लॉडियस को इतना क्रोध आया कि उसने संत वैलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दे दिया।
संत वैलेंटाइन की यह दास्तान आज भी प्रेम के प्रतीक के रूप में याद की जाती है, और इसी वजह से 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।
- और पढ़ें Valentines Week 2025: कब करना है प्यार का इजहार, कब तोहफे की बौछार? जाने वैलेंटाइंस वीक का कैलेंडर
- Sonakshi Sinha: शादी के तुरंत बाद सोनाक्षी सिन्हा को मुंबई में क्यों बेचना पड़ा करोड़ों के अपना हाई-एंड अपार्टमेंट
- Sanam Teri Kasam की एक्ट्रेस Mawra Hocane ने पाकिस्तानी एक्टर से की शादी, धोनी की पत्नी साक्षी का कमेंट देख शॉक्ड हुए लोग
- Korean Beauty Trend In India: भारत में कोरियन ब्यूटी क्यों हो रहा पॉपुलर ? जिसके पीछे लड़के-लड़कियां हो रहे दीवाने
- Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना संग बॉयफ्रेंड का आया तस्वीरें जाने दोनों में कौन ज्यादा अमीर है? और कौन है वो शख्स - February 18, 2025
- WPL Players की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, Photos देख पहली नजर में दे बैठेंगे दिल - February 17, 2025
- आप एक-दूसरे के लिए बने हैं या नहीं? Emotional Intimacy Signs के 5 संकेतों से करें पता - February 17, 2025