PM Krishi Dhan Dhan Yojana क्या है इस जन धान्य कृषि योजना से किसानों को कैसे मिलेगा फायदा?

PM Krishi Dhan Dhan Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए किसानों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। सरकार ने किसानों के हित में नई ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की है।

PM Krishi Dhan Dhan Yojana क्या है इस जन धान्य कृषि योजना से किसानों को कैसे मिलेगा फायदा?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के उन 100 जिलों में कृषि उत्पादन बढ़ाना है, जहां फिलहाल कृषि उत्पादन कम है। इस योजना से लगभग 1.7 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

पीएम धन धान्य कृषि योजना क्या है?

पीएम धन धान्य कृषि योजना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर ऐसी नीतियां तैयार करेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके और किसानों की आय में इजाफा हो। इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

PM Krishi Dhan Dhan Yojana के लाभ:

1. उच्च गुणवत्ता वाले बीज: किसानों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उत्पादन बढ़ सके।

2. मुफ्त उर्वरक:किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए मुफ्त उर्वरक दिए जाएंगे।

3. सब्सिडी:छोटे और सीमांत किसानों को कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर, पंप और अन्य चीजों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

4. प्रशिक्षण: किसानों को नई कृषि तकनीक और उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

5. वित्तीय सहायता:किसानों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

इस PM Krishi Dhan Dhan Yojana का लाभ मुख्य रूप से देश के छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। ऐसे किसान जो खेती करते हैं और अपनी आय बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता चाहते हैं, उन्हें इस योजना से लाभ मिलेगा। साथ ही, महिला कृषकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी निभा सकें।

इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

Shah Shivangi
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top