IND vs UAE, U19 Asia Cup Vaibhav Suryavanshi 171 runs: U19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत के 14 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन ठोककर सबको हैरान कर दिया। उनकी पारी में 14 छक्के और 9 चौके शामिल रहे।
Vaibhav Suryavanshi Asia Cup:अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही। टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला, जहां सिर्फ एक ही नाम छा गया — वैभव सूर्यवंशी।
U19 Asia Cup 2025 IND vs UAE: टॉस UAE के कप्तान यायिन राय ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। और बस… आगे जो हुआ वो सबने उम्मीद भी नहीं की थी।
वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शो – 95 गेंदों में 171 रन
Vaibhav Suryavanshi century: भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ हिला दी।
● सिर्फ 56 गेंदों में शतक
● 84 गेंदों में 150 रन पूरे
● और अंत में 95 गेंदों पर 171 रन,
जिसमें शामिल रहे:
14 छक्के और 9 चौके
वैभव की इनिंग शुरुआत में शांत थी, लेकिन जैसे ही क्रीज पर नजरें जमीं, बस गेंद मैदान के बाहर जाती रही। उनकी फिफ्टी 30 गेंदों में आई, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के लगे। फिर उन्होंने मार-मारकर UAE के गेंदबाजों की नांधे खोल दी।
1⃣7⃣1⃣ runs
9⃣5⃣ deliveries
9⃣ fours
1⃣4⃣ sixesVaibhav Sooryavanshi sets the tone in style for India U19 with a whirlwind knock against UAE U19 🫡👏#MensU19AsiaCup2025 pic.twitter.com/DcbhMufAxn
— BCCI (@BCCI) December 12, 2025
10 दिनों में दूसरा शतक!
वैभव फिलहाल ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।
● 2 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के लिए 108 रन* बनाए
● अब 10 दिन में अपना दूसरा शतक ठोक दिया
● इससे पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में UAE के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रन ठोक चुके हैं
सीरीज में उन्होंने कुल 239 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी बिहार के लिए शतक जड़ चुके हैं।यानी बच्चा नहीं… जमकर खेला हुआ खिलाड़ी!
- संबंधित खबरें Vaibhav Suryavanshi record : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 14 साल की उम्र में ठोकी ताबड़तोड़ फिफ्टी और शतक, दिग्गज भी हुए फैन
- vaibhav suryawanshi Biography: 14 साल की उम्र में शेर जैसा ताकत, IPL डेब्यू और गूगल CEO की तारीफ, बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
- SMAT 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तीसरा टी20 शतक ठोका, दुनिया में पहला ऐसा खिलाड़ी बना भारत का ये सुपरकिड
कप्तान आयुष म्हात्रे हुए फ्लॉप
जहां वैभव का बल्ला आग उगल रहा था, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि,एरॉन जॉर्ज – 69 रन और विहान मल्होत्रा – 69 रन ने भारत की पारी को मजबूत किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत की XI:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (WK), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान
UAE की XI:
यायिन राय (कप्तान), अयान मिस्बाह, अहमद खुदादाद, शालोम डिसूजा, पृथ्वी मधु, नूरुल्लाह अयोबी, सालेह अमीन (WK), उदीश सूरी, अली असगर शम्स, युग शर्मा, मुहम्मद रेयान खान
View this post on Instagram
U19 Asia Cup 2025 – भारत का शेड्यूल
ग्रुप A:
भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, UAE
भारत के ग्रुप मैच:
● 12 दिसंबर: बनाम UAE, ICC Academy Dubai
● 14 दिसंबर: बनाम पाकिस्तान, ICC Academy Dubai
● 16 दिसंबर: बनाम मलेशिया, The Sevens, Dubai
नॉकआउट मैच:
● 19 दिसंबर: सेमीफ़ाइनल 1 (A1 vs B2)
● 19 दिसंबर: सेमीफ़ाइनल 2 (B1 vs A2)
● 21 दिसंबर: फाइनल
सबसे ज्यादा नज़रें होंगी 14 दिसंबर के भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर।
- और पढ़ें द प्राइड ऑफ भारत’ में विवेक ओबेरॉय निभाएंगे औरंगज़ेब? ऋषभ शेट्टी बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज
- Samsung का ये 5G फोन हुआ सस्ता! कीमत घटी, फीचर्स वही—अब खरीदना हुआ और भी फायदेमंद
- Hyundai Venue Next Gen: ज़्यादा स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और 65+ सेफ्टी टेक के साथ लॉन्चकीमत है इतनी
- Kavya Maran और Ishan Kishan के अफेयर की चर्चा, IPL 2025 में वायरल हुआ फ्लाइंग किस वीडियो!
- क्रिकेट, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल, ‘किंग कोहली’, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लेते हैं करीब 11 करोड़ रुपये - January 15, 2026
- WPL 2026 शुरू! शेड्यूल से लेकर फाइनल तक, जानिए चौथे सीजन की हर बड़ी बात - January 7, 2026
- WPL Players की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, Photos देख पहली नजर में दे बैठेंगे दिल - January 7, 2026