Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
Look Out Notice Against Shilpa Shetty News: दरअसल, यह नोटिस 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जारी हुआ है।
क्यों जारी हुआ नोटिस?
Raj Kundra Latest News 2025: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बताया कि शिल्पा और राज कुंद्रा अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते रहते हैं, इसलिए जांच को देखते हुए यह कदम उठाया गया। यह लुकआउट सर्कुलर उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए जारी किया गया है।
मामला क्या है?
14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने Best Deal TV Pvt. Ltd. नाम की कंपनी के जरिए लगभग 60 करोड़ रुपये लिए।
शुरुआत में इस रकम को लोन बताया गया, लेकिन बाद में टैक्स बचाने के नाम पर इसे इन्वेस्टमेंट दिखाया गया। व्यापारी का कहना है कि उन्हें मीटिंग में 12% सालाना ब्याज के साथ रकम लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन पैसे कंपनी के काम में लगाने के बजाय निजी खर्चों में उड़ाए गए।
Maharashtra | Economic Offences Wing of Mumbai Police issues Look Out Circular against Bollywood actor Shilpa Shetty and her husband Raj Kundra on allegations of cheating a businessman of Rs 60 crore, says officials.
— ANI (@ANI) September 5, 2025
पर्सनल लाइफ
आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों अक्सर बिजनेस और निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में एक्टिव रहे हैं। लेकिन अब यह केस उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है
- संबंधित खबरें पढ़ें Baaghi 4 First Review Out: टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार कमबैक, फैंस बोले – बाप लेवल सिनेमा
- Inspector Zende रिव्यू: मनोज बाजपेयी का दमदार पुलिस ड्रामा, सर्भ संग बिल्ली-चूहे का खेल, जानें कैसी है इंस्पेक्टर
- खुद को ऐश्वर्या से ज्यादा सुंदर बताने वाली Tanya Mittal: 12वीं पास से 2 करोड़ का बिजनेस वुमन बनने तक का सफर
क्या है लुकआउट सर्कुलर?
लुकआउट नोटिस एक तरह का अलर्ट है, जिसे इंफोर्समेंट एजेंसियां जारी करती हैं। इसका मकसद आरोपी को देश छोड़कर भागने से रोकना होता है। यह जानकारी एयरपोर्ट और सीमा सुरक्षा एजेंसियों तक भी पहुंचाई जाती है।
Shilpa Shetty Raj Kundra बिजनेस स्कैम
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगे इस बड़े आरोप से दोनों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आगे क्या खुलासा होता है।
- और पढ़ें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! डिजिटल इंडिया के ये 6 ऐप्स करेंगे सब आसान:हर भारतीय को रखने चाहिए ये 6 Government Apps
- क्रूज़ कंट्रोल वाला पहला EV TVS Orbiter Electric Scooter स्मार्ट फोन के कीमत में लॉन्च,फीचर्स जान हो जाएंगे खुश
- Mahindra Bolero Neo पर 1 लाख रुपए तक खास ऑफ़र: Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta और Kia Seltos को दे रही टक्कर
- What is Toxic Relationships: टॉक्सिक रिश्ते मानसिक सेहत के लिए खराब, दूरी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- Manoj Bajpayee की पत्नी शबाना रजा ऐसा क्यों कहा बॉलीवुड में टिकना है मिरेकल जैसा है, एक्टर ने किया खुलासा - September 12, 2025
- Trisha Kar Madhu reel video viral: भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु का डांस वीडियो वायरल, के बाद MMS विवाद फिर चर्चा में - September 12, 2025
- Battle Of Galwan: सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने, सेना की वर्दी में दिखे भाईजान - September 9, 2025