Google Translate AI Features Kya Hai:अगर आपको नई भाषाएं सीखने का शौक है तो Google Translate अब आपकी मदद करेगा। कंपनी ने अपनी Translate ऐप में नया AI फीचर जोड़ा है। अब ऐप AI की मदद से यूजर्स को नई भाषाएं सिखा सकती है और इससे एक से अधिक भाषाओं पर पकड़ बनाने में आसानी होगी।
Language Learning AI: यह फीचर Duolingo जैसी ऐप्स के सीधे मुकाबले में आता है, क्योंकि यह यूजर के स्किल और जरूरत के हिसाब से भाषा सीखने का प्रोग्राम तैयार करता है।
AI के जरिए पर्सनलाइज्ड लर्निंग
Google Translate की खासियत यह है कि यह पूरी तरह AI पर निर्भर है। कोई भी भाषा सीखने से पहले ऐप में प्रैक्टिस बटन मिलेगा, जिससे यूजर की वर्तमान क्षमता को समझकर बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस्ड लेवल के ऑप्शन दिए जाएंगे। यानी अगर किसी यूजर को भाषा थोड़ी-बहुत आती है तो उसे बिल्कुल बेसिक से शुरुआत करने की जरूरत नहीं होगी।
इसके अलावा, ऐप यूजर से भाषा सीखने की मंशा पूछेगा और उस जानकारी के आधार पर नया प्रोग्राम तैयार करेगा।
फीचर कब आएगा उपलब्ध
Google Translate का नया फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल, कंपनी ने एंड्रॉयड और iOS बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट शुरू कर दिया है। अभी इस पर इंग्लिश बोलने वाले यूजर्स स्पैनिश और फ्रेंच सीख सकते हैं, जबकि फ्रेंच, स्पैनिश और पुर्तगाली बोलने वाले यूजर्स इंग्लिश सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- संबंधित खबरें AI सेक्टर में रिलायंस की एंट्री, Google Cloud पार्टनरशिप में बनाया Reliance Intelligence , जाने इससे आपको क्या फायदा
- Google Nano Banana AI Tool: Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए Nano Banana की खासियत?
- Google Photos में बड़ा बदलाव: AI से अब सिर्फ बोलकर या टाइप करके करें और मनचाहा फोटो एडिटिंग करें।
70 से अधिक भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन
गूगल ने Translate ऐप में “लाइव ट्रांसलेशन” नामक नया फीचर भी पेश किया है। यह फीचर दो अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने वाले यूजर्स को AI की मदद से वास्तविक समय में बातचीत करने में सहायता करेगा। अब यह फीचर अरबी, फ्रेंच, हिंदी, कोरियाई, स्पेनिश और तमिल समेत 70 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है।
- और पढ़ें Get Free Jio Coin: जियो कॉइन: क्या है और इसे कैसे कमाएं? फ्री में Jio कॉइन से पैसा कमाने का आसान तरीका जान लें
- EV Charging Station से कैसे होती है बंपर कमाई?2025 में EV स्टेशन लगाने के खर्च! जानिए पूरा बिज़नेस मॉडल
- Geely Galaxy M9 PHEV: 24 घंटे में 40,000 बुकिंग्स! लॉन्च से पहले ही इस कार ने हिला दिया मार्केट
- Ola Electric Price Cut: S1 Pro Plus और Roadster X Plus हुए 36 हजार तक सस्ते
- OnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च – ₹1,599 में 54 घंटे बैटरी और AI रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर्स - September 12, 2025
- Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhones 14 और 16 तथा Pixel 9 पर जबरदस्त छूट - September 12, 2025
- गूगल ने लॉन्च किया के लिए Gemini का सबसे सस्ता प्लान AI Plus सब्सक्रिप्शन, Gemini Pro और 200GB क्लाउड स्टोरेज - September 11, 2025