होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

स्मार्टफोन मार्केट में भूचाल! इस हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं Motorola, OnePlus और Realme के नए फोन

Upcoming Smartphones in December 2025: दिसंबर की ठंड में स्मार्टफोन मार्केट पूरी तरह गर्माया हुआ है। 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच भारत और चीन में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जो अलग–अलग बजट और यूजर कैटेगरी को टारगेट करेंगे।

Upcoming Smartphones This Week: 15 से 21 दिसंबर के बीच लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन

Best Smartphones to Buy in December: इस हफ्ते जहां Motorola अपना सबसे पतला स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है, वहीं Realme नई Narzo सीरीज उतारेगा और OnePlus का मोस्ट अवेटेड 15R भी इंडिया में दस्तक देगा।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Latest Mobile Launches in India: खास बात यह है कि इस हफ्ते आने वाले स्मार्टफोन्स 15 हजार से 50 हजार रुपये तक की रेंज में होंगे, जिससे ग्राहकों को कई नए और दमदार विकल्प मिलेंगे।

Motorola Edge 70

Upcoming Smartphones in December 2025:दिसंबर
Image Source By X 

Motorola इस हफ्ते अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Motorola Edge 70 के साथ एंट्री करने जा रहा है। यह फोन 15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। इसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm बताई जा रही है, जो इसे बेहद स्लिम बनाती है।

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा और इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स तक होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी मिलेगी, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन IP68 + IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा।

realme Narzo 90

Upcoming Smartphones in December 2025:दिसंबर
Image Source By X 

Realme अपनी नई Narzo 90 5G को 16 दिसंबर को भारत में लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी होगी, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा और इसमें 4000 निट्स ब्राइटनेस वाली पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे डस्ट और पानी से अच्छी सुरक्षा मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

realme Narzo 90x

Upcoming Smartphones in December 2025:दिसंबर

Realme Narzo 90x 5G भी 16 दिसंबर को Narzo 90 के साथ ही लॉन्च होगा। यह फोन भी 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

Narzo 90x में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी, जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक होगी। कैमरा सेक्शन में इसमें 50MP Sony AI रियर कैमरा मिलेगा।

यह स्मार्टफोन भारत में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है।

OnePlus 15R

Upcoming Smartphones in December 2025:दिसंबर

इस हफ्ते का सबसे बड़ा लॉन्च माना जा रहा है OnePlus 15R, जो 17 दिसंबर को भारत में पेश होगा। यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।

फोन में 7400mAh बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो OnePlus 15R के 45,000 से 50,000 रुपये के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo S50

Upcoming Smartphones in December 2025:दिसंबर
Image Source By X 

Vivo S50 को 15 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यही फोन भारत में Vivo V70 के नाम से आ सकता है।

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 50MP + 50MP + 50MP ZEISS कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा इसमें 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6.59-इंच की 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Vivo S50 Pro Mini

Upcoming Smartphones in December 2025:दिसंबर
Image Source By X

Vivo S50 Pro Mini भी 15 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा। यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

फोन में 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, और VCS लाइट-सेंसिटिव सेंसर के साथ Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की बात सामने आई है। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.31-इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।

इस हफ्ते Smartphones खरीदारों की लगेगी लॉटरी

15 से 21 दिसंबर के बीच आने वाले ये स्मार्टफोन हर तरह के यूजर्स को टारगेट करते हैं—चाहे आप स्लिम डिजाइन चाहते हों, बड़ी बैटरी, हाई परफॉर्मेंस या फ्लैगशिप प्रोसेसर।

अगर आप इस महीने नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है।

Rohit Singh
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

रोहित सिंह के पास मीडिया इंडस्ट्री में 3 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के रूप में की थी और अपनी मेहनत व लगन से अब रोहित ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, और अन्य कई समाचार को कवर किया है। वर्तमान में, वह टेक, बिजनेस ,पर्सनल फाइनेंस सेक्शन में कार्यरत है।

Leave a Comment