Shardiya navratri 2025 4th day maa kushmanda puja : नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। देवी कुष्मांडा को ब्रह्मांड की सृष्टिकर्ता और रक्षक माना जाता है।
maa kushmanda puja bhog kya lagaye: मान्यता है कि उनकी पूजा करने से धन, बुद्धि, शक्ति और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मां कुष्मांडा का स्वरूप और महत्व
मां कुष्मांडा को अष्टभुजा देवी कहा जाता है क्योंकि उनके आठ हाथ हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब सृष्टि की शुरुआत में चारों ओर अंधकार था, तब मां कुष्मांडा ने अपनी हल्की मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की। इसी कारण उनका नाम पड़ा – कूष्मांडा।
मां की शक्ति इतनी प्रखर है कि वे सूर्य की किरणों की गर्मी को सह सकती हैं। इसलिए उनकी उपासना करने से भक्तों को ऊर्जा, उत्साह और नई शक्ति मिलती है।
मां कुष्मांडा और ज्योतिष संबंध
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां कुष्मांडा का संबंध बुध ग्रह से है। उनकी पूजा करने से बुध दोष शांत होता है और साधक को ज्ञान, बुद्धि और वाणी पर नियंत्रण का वरदान मिलता है।
- संबंधित खबरें Navratri Fasting Rules 2025: व्रत का असली अर्थ और फलाहार का सही तरीका क्या है? जानिए प्रेमानंद जी का संदेश
- Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में मिले ये शुभ संकेत , तो मां आदिशक्ति ने कर ली प्रार्थना स्वीकार
- Shardiya Navratri 2025: साल में चार बार नवरात्र क्यों मनाया जाता है?सिर्फ एक बार नहीं! जानें कारण
मां कुष्मांडा का भोग
पीले रंग का केसर मिला पेठा सबसे शुभ प्रसाद माना जाता है।
इसके अलावा सफेद पेठा, मालपुआ और बताशे भी भोग में अर्पित किए जाते हैं।
फल और मिठाइयों का भोग लगाकर मां को प्रसन्न किया जाता है।
मां कुष्मांडा की पूजा विधि
सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
गंगाजल से पूजा स्थल को पवित्र करें।
लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां कुष्मांडा की प्रतिमा स्थापित करें।
पीले वस्त्र, फूल, फल, मिठाई, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
आरती कर भोग लगाएं और फिर दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
अंत में मां से क्षमा याचना कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
मां कुष्मांडा के मंत्र Navratri में
पूजा मंत्र: ऊं कुष्माण्डायै नमः
बीज मंत्र: कुष्मांडा ऐं ह्रीं देव्यै नमः
ध्यान मंत्र:
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
- और पढ़ें Mahima Chaudhary Daughter Aryana: डॉल जैसी 10 खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- मिडिल क्लास लोगो के बजट में Toyota Mini Fortuner मार्केट में उतरने जा रही है एक नया मिनी Land Cruiser FJ
- खुशखबरी! GST बढ़ने के बाद भी KTM, Triumph और Aprilia ने ग्राहकों को दी राहत, नहीं बढ़ाए पॉपुलर मोटरसाइकल के प्राइस
- GST कटौती से Honda Shine 100 DX हुआ सस्ता, टू-व्हीलर खरीदने पर मिडिल क्लास को होगा लाभ
- IPL से बाहर! क्यूं हटे Maxwell? IPL छोड़ने की असली वजह जानकर हर कोई Shocked! - December 2, 2025
- SMAT 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तीसरा टी20 शतक ठोका, दुनिया में पहला ऐसा खिलाड़ी बना भारत का ये सुपरकिड - December 2, 2025
- U19 Asia Cup 2025: भारत की टीम घोषित, पाकिस्तान से 14 दिसंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबला - November 28, 2025