Samsung Galaxy S25 FE Price: Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार Exynos 2400 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आता है। इसमें शानदार 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S25 FE Features: फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी का दावा है कि इसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कीमत और उपलब्धत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 FE को ग्लोबल मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है:
- 8GB + 128GB: 650 डॉलर (करीब ₹57,300)
- 8GB + 256GB: 710 डॉलर (करीब ₹62,570)
यह स्मार्टफोन Icy Blue, Jet Black, Navy और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, इसकी भारतीय कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
डिस्प्ले | 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz, 1900 निट्स, Vision Booster, Gorilla Glass Victus+ |
प्रोसेसर | Exynos 2400 (4nm) |
रैम / स्टोरेज | 8GB रैम; 128GB / 256GB / 512GB स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP (Wide) + 12MP (Ultra-wide) + 8MP (Telephoto), 8K@30fps |
फ्रंट कैमरा | 12MP |
बैटरी | 4,900mAh, 45W wired, 15W wireless; 10% बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग |
सॉफ्टवेयर | Android 16, One UI 8; 7 साल सॉफ्टवेयर/सिक्योरिटी अपडेट |
एआई फीचर्स | Google AI Pro (6 माह फ्री), Circle to Search, Gemini Live, Generative Edit |
कनेक्टिविटी | 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C |
कलर | Icy Blue Jet Black Navy White |
कीमत (ग्लोबल) | 8GB+128GB — $650 (लगभग ₹57,300) • 8GB+256GB — $710 (लगभग ₹62,570) |
कैमरा और एआई फीचर्स
Galaxy S25 FE का कैमरा सेटअप फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास है।
- 50MP प्राइमरी वाइड सेंसर
- 8MP टेलीफोटो लेंस
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 12MP सेल्फी कैमरा
यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग (30FPS) और AI Generative Edit Tool सपोर्ट करता है। इसके अलावा Google AI Pro भी 6 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा, जिसमें Circle to Search, Gemini Live और कई स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।
- ये भी पढ़ें 10.9 इंच डिस्प्ले और S Pen के साथ Samsung Galaxy Tab S10 Lite भारत में लॉन्च, देखें कीमत
बैटरी और परफॉर्मेंस
फोन में 4,900mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें 10% बड़ा वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हेवी टास्किंग के दौरान फोन ज्यादा गरम नहीं होता।
कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S25 FE एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट की गारंटी मिलती है।
- और पढ़ें Google की जगह अपना नाम दिखाएं! जानिए ये मजेदार ट्रिक जो Google को बना देगी आपका पर्सनल सर्च इंजन
- OnePlus Nord Buds 3R लॉन्च: 54 घंटे बैटरी, AI ट्रांसलेशन और दमदार साउंड क्वालिटी, कीमत जाने!
- Ola Diamondhead: ओला ने पेश की 5 लाख की फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक बाइक ‘डायमंडहेड , फीचर जान उड़ जाएंगे होश
- Royal Enfield Bullet 350 vs Classic 350: कौन बेस्ट है, फीचर्स और कीमत में!
- गूगल ने लॉन्च किया के लिए Gemini का सबसे सस्ता प्लान AI Plus सब्सक्रिप्शन, Gemini Pro और 200GB क्लाउड स्टोरेज - September 11, 2025
- Middle Class के लिए खुशखबरी: Mahindra XUV700 अब 1.43 लाख तक सस्ती, देखें डीटेल - September 11, 2025
- Good News: भारतीयों की सबसे पसंदीदा कार और SUV , Skoda की गाड़ियां 3.3 लाख रुपए तक सस्ती हुई - September 11, 2025