Navratri 2025 Fasting Rules: आज यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। मां दुर्गा की भक्ति में पूरे देश में श्रद्धालु नौ दिनों तक पूजा-पाठ और उपवास करेंगे। इस पावन पर्व को लेकर अक्सर सवाल उठता है
Shardiya Navratri Rule:कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसी पर संत प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों को खास मार्गदर्शन दिया है।
व्रत का असली अर्थ क्या है?
प्रेमानंद जी महाराज ने एक सत्संग में बताया कि व्रत का मतलब सिर्फ खाना छोड़ना नहीं, बल्कि संयम और आत्मनियंत्रण है। आजकल लोग फलाहार के नाम पर पूड़ी, पकौड़ी, खीर और तरह-तरह के व्यंजन खा लेते हैं। इससे उपवास का उद्देश्य ही खत्म हो जाता है।
फलाहार का सही स्वरूप
प्रेमानंद जी महाराज जी के अनुसार, फलाहार का मतलब है हल्का और सात्विक भोजन। इसमें सिर्फ फल, दूध या भगवान को अर्पित किया गया प्रसाद शामिल होना चाहिए। व्रत में भारी और तैलीय पकवान बनाने से बचना चाहिए।
- संबंधित खबरें पढ़ें Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में मिले ये शुभ संकेत , तो मां आदिशक्ति ने कर ली प्रार्थना स्वीकार
- Navratri 2025 शुरू होते ही सोने-चांदी के भाव में बड़ा गिरावट , जानें क्या है आज का भाव
- Shardiya Navratri 2025: साल में चार बार नवरात्र क्यों मनाया जाता है?सिर्फ एक बार नहीं! जानें कारण
व्रत कब और कैसे करें?
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि Shardiya Navratri व्रत का तरीका केवल सुबह से शाम तक खाते रहना नहीं है। सही नियम इस प्रकार हैं:
सुबह से दोपहर तक कुछ न लें।
दोपहर में हल्का फल खाएं।
शाम की पूजा के बाद प्रसाद या दूध ग्रहण करें।
मन और कर्म की शुद्धता जरूरी
व्रत का अर्थ केवल भोजन पर नियंत्रण तक सीमित नहीं है।
इस दौरान मन और कर्म दोनों सात्विक होने चाहिए।
नकारात्मकता और बुरी आदतों से दूर रहें।
माता रानी का नाम लें, भजन-कीर्तन करें और अच्छे विचार अपनाएं।
View this post on Instagram
Shardiya Navratri का संदेश
महाराज जी के अनुसार, नवरात्रि सिर्फ एक परंपरा निभाने का नाम नहीं है, बल्कि यह भक्ति, आत्मसंयम और शुद्धता का पर्व है। व्रत रखने का असली उद्देश्य है – मन को नियंत्रित करना, आत्मा को शुद्ध करना और माता रानी की कृपा प्राप्त करना।
- और पढ़ें Mahima Chaudhary Daughter Aryana: डॉल जैसी 10 खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- Amazon Sale 2025: iPhone से लेकर Samsung और OnePlus तक, मिल रही है भारी छूट
- Amul Reduces Prices: मक्खन, घी, पनीर और आइसक्रीम समेत Amul के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट हुए सस्ते , देखें लिस्ट
- WhatsApp पर Digilocker डॉक्यूमेंट्स कैसे पाएं? PAN, DL, RC और सर्टिफिकेट तुरंत मोबाइल पर
- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में बड़े बदलाव की तैयारी, तीन दिग्गज खिलाड़ी होंगे रिलीज – जानिए कौन हैं वो - October 12, 2025
- Hardik Pandya Net Worth 2025: लग्जरी गाड़ियां, ब्रांड डील्स और करोड़ों की कमाई की पूरी कहानी - October 11, 2025
- IND vs WI 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, धोनी-कोहली के खास क्लब में हुए शामिल - October 11, 2025