Navratri 2025 Upay: शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व भक्तिभाव के साथ 22 सितंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत करने का विधान है। लेकिन कई भक्त किसी कारणवश पूरे नौ दिनों का व्रत नहीं रख पाते।
Shardiya Navratri 2025:ऐसे में निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ सरल उपायों से भी माता दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
नवरात्रि में सरल उपाय
यदि आप Navratri का उपवास नहीं रख पा रहे हैं, तो आप अंतिम दिनों में या किसी भी महत्वपूर्ण तिथि पर सर्वश्रेष्ठ उपाय अपनाकर व्रत के समान फल पा सकते हैं।
सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा
Navratri में सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि को विशेष महत्व प्राप्त है। इन दिनों माता दुर्गा की पूजा में लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मां दुर्गा को पान का बीड़ा अर्पित करें
नवरात्रि के नौ दिनों में माता को अलग-अलग भोग अर्पित किए जाते हैं। यदि पूरे नौ दिन पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी भी दिन मां दुर्गा को पान का बीड़ा अर्पित कर दें। ऐसा करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मां का आशीर्वाद मिलता है।
- संबंधित खबरें Navratri Durga Ashtami 2025 : दुर्गा अष्टमी पूजन 29 या 30 सितंबर कब हैं? जानें अष्टमी नवमी पूजन की सही तिथि
- Shardiya Navratri 2025 Havan Vidhi: खुद से घर पर ही नवमी पर हवन कैसे करें, जानिए सही विधि, नियम और मंत्र
Shardiya Navratri 2025 में दान का महत्व
हिंदू धर्म में व्रत के समान ही दान का भी महत्व है। शारदीय नवरात्रि में आप पीपत की घंटी, वस्त्र, अन्न, लाल रंग की वस्तुएं, फल और मिठाई का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मंत्र जाप और नाम स्मरण
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सप्तमी, अष्टमी और नवमी या नवरात्रि के अंतिम दिनों में मंत्र जाप करें। इसके लिए शुभ मंत्र हैं:
“ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः”
“सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते”
यदि आप मंत्र जाप नहीं कर सकते, तो केवल मां दुर्गा के नामों का स्मरण भी फलदायी माना जाता है।
पूजा के दौरान लाल रंग का आसन
नवरात्रि में पूजा करते समय लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे न केवल सकारात्मकता आती है बल्कि मानसिक ऊर्जा का संचार भी होता है।
Disclaimer:
यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। Powersmind किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता। किसी भी उपाय या पूजा को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या धार्मिक मार्गदर्शक से सलाह अवश्य लें।
- और पढ़ें Psychology Tips For Youths: सामने वाले व्यक्ति के मन में आपके लिए क्या चल रहा है? इन टिप्स से जानें
- Home Remedy for Glowing Skin: कॉफी और दूध से पाएं 1 हफ्ते में चमकती त्वचा
- GST 2.0 से Honda Activa, TVS Jupiter और Hero Splendor की टू-व्हीलर्स हुए सस्ते, जानकार हो जाएंगे खुश
- Middle Class के लिए खुशखबरी: Mahindra XUV700 अब 1.43 लाख तक सस्ती, देखें डीटेल
- Hardik Pandya Net Worth 2025: लग्जरी गाड़ियां, ब्रांड डील्स और करोड़ों की कमाई की पूरी कहानी - October 11, 2025
- IND vs WI 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, धोनी-कोहली के खास क्लब में हुए शामिल - October 11, 2025
- Richa Ghosh: लड़कों के साथ ट्रेनिंग, पिता ने छोड़ा बिज़नेस — वर्ल्ड कप में 8वें नंबर इतिहास रचने वाली, ऋचा घोष के सफलता की कहानी जाने - October 10, 2025