होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

Muse Ring One लॉन्च: भारत में NFC वियरेबल रिंग से अब करें आसान पेमेंट, फोन-वॉलेट की झंझट से छुटकरा

Muse Ring One Price In India : Muse Ring One अब भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे NPCI (National Payments Corporation of India) के सहयोग से तैयार किया गया है। इस स्मार्ट रिंग के जरिए यूजर्स NFC इनेबल POS मशीन पर सिर्फ रिंग टच करके पेमेंट कर सकते हैं,

Muse Ring One लॉन्च: भारत में NFC वियरेबल रिंग से अब करें आसान पेमेंट, फोन-वॉलेट की झंझट से छुटकरा

Muse Ring One Features & Specification: अब मोबाइल या वॉलेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

UPI पेमेंट में नई क्रांति

आजकल UPI पेमेंट के लिए लोग अक्सर QR कोड स्कैन करते हैं। लेकिन अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, तो पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है।
Ring One इस परेशानी को खत्म करता है। यह रिंग वियरेबल पेमेंट ईकोसिस्टम पर काम करती है, जिसे Muse Wallet और NPCI के RuPay नेटवर्क के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

NFC सपोर्ट वाली POS मशीन पर बस रिंग टच करें और आपका पेमेंट हो जाएगा।

डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना

NFC इनेबल पेमेंट सिस्टम पहले से ही दुनिया के 40 देशों में इस्तेमाल होता है। बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड में भी NFC फीचर होता है।अब Muse Wallet ने इसे भारत में RuPay के साथ पेश किया है, जिससे डिजिटल पेमेंट और भी सुरक्षित और तेज़ बन गया है।

IIT मद्रास के इंजीनियर का प्रोजेक्ट

Muse कंपनी की शुरुआत IIT मद्रास के इंजीनियर्स ने की थी। Muse Ring One लेटेस्ट वेरिएंट है।
इसमें दो मुख्य फीचर्स हैं:

पेमेंट फीचर: NFC इनेबल POS मशीन पर टच करके पेमेंट करना।

हेल्थ ट्रैकिंग: स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी मॉनिटरिंग आदि, जो मोबाइल ऐप में दिखाए जाते हैं।

रिंग अब प्री-ऑर्डर के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध है।

तीन वेरिएंट में उपलब्ध

Muse Ring One के तीन वेरिएंट हैं:

टाइटेनियम-सेरेमिक और टाइटेनियम वेरिएंट: ₹28,999

18 कैरेट सॉलिड गोल्ड वेरिएंट: ₹99,999 (6-7 ग्राम गोल्ड यूज हुआ है)

सभी वेरिएंट में कई कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।

एक बार चार्ज में 7 दिन का बैकअप

कंपनी का दावा है कि Ring One की बैटरी फुल चार्ज के बाद 7 दिन तक चलती है। इसमें 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी है।

लाइटवेट और कम्फर्टेबल डिज़ाइन

रिंग की वजन एवरेज स्मार्टवॉच से 10 गुना हल्का है।
आप इसे दिन-रात आराम से पहन सकते हैं। यह नॉन-एलर्जिक और मेडिकल ग्रेड मटेरियल से तैयार की गई है।

Muse Ring One: डिजिटल और फिटनेस का कमाल

  • आसान NFC पेमेंट
  • 7 दिन बैटरी लाइफ
  • 24/7 हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग
  • स्टाइलिश और हल्का डिज़ाइन

यह रिंग डिजिटल पेमेंट और फिटनेस ट्रैकिंग दोनों को एक साथ लाती है।

Rohit Singh
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

रोहित सिंह के पास मीडिया इंडस्ट्री में 3 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के रूप में की थी और अपनी मेहनत व लगन से अब रोहित ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, और अन्य कई समाचार को कवर किया है। वर्तमान में, वह टेक, बिजनेस ,पर्सनल फाइनेंस सेक्शन में कार्यरत है।

Leave a Comment