Maruti Suzuki Cars Price Cut:त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को बड़ा तोहफ़ा मिला है। Maruti Suzuki ने अपनी कई पॉपुलर कारों की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि हाल ही में लॉन्च हुई Victoris इस लिस्ट में शामिल नहीं है,
Maruti Suzuki New Price List: क्योंकि इसे पहले से ही 18% जीएसटी दर पर पेश किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है।
Maruti Suzuki ने क्यों घटाई गई कीमतें?
Maruti Suzuki Cars New Price List : सरकार के हालिया GST रिफॉर्म का सीधा फायदा अब ग्राहकों तक पहुंच रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि,
“हमने जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कमी की गई है।”
इससे एंट्री-लेवल कारें और भी किफायती हो गई हैं। अब कंपनी की सबसे सस्ती कार की कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख से शुरू हो रही है।
- संबंधित खबरें Royal Enfield Meteor 350: नए GST स्ट्रक्चर और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च: कीमत बस इतनी
- नई GST दरें 2025: टीवी, मोबाइल , लैपटॉप, AC, फ्रिज समेत 33 प्रोडक्ट सस्ते, जाने कितना होगा सस्ता !
- GST 2.0 से Honda Activa, TVS Jupiter और Hero Splendor की टू-व्हीलर्स हुए सस्ते, जानकार हो जाएंगे खुश
एंट्री लेवल मिनी-सेगमेंट कारें
सबसे ज्यादा फायदा Maruti Suzuki S-Presso को हुआ है। इसकी कीमत ₹1,29,600 रुपये कम होकर अब सिर्फ ₹3,49,900 से शुरू होती है। वहीं Alto K10 की कीमत ₹1,07,600 रुपये घट गई है और अब यह 3,69,900 से शुरू होती है।
मॉडल | कीमत में कटौती (₹) | नई कीमत (₹) |
---|---|---|
S-Presso | 1,29,600 | 3,49,900 |
Alto K10 | 1,07,600 | 3,69,900 |
Celerio | 94,100 | 4,69,900 |
कॉम्पैक्ट सेगमेंट कारें
मारुति की लोकप्रिय Wagon R अब पहले से ₹79,600 सस्ती हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत ₹4,98,900 रह गई है। वहीं नेक्सा से मिलने वाली Ignis पर ₹71,300 तक की बचत मिल रही है।
कार मॉडल | पुरानी कीमत | नई कीमत | कितनी सस्ती |
---|---|---|---|
Maruti Swift | ₹6.63 लाख | ₹6.35 लाख | ₹28,000 |
Maruti Baleno | ₹7.05 लाख | ₹6.75 लाख | ₹30,000 |
Maruti Ignis | ₹5.65 लाख | ₹5.35 लाख | ₹30,000 |
Maruti Dzire | ₹7.05 लाख | ₹6.75 लाख | ₹30,000 |
SUV सेगमेंट में कितनी सस्ती हुईं कारें?
Maruti Suzuki को पॉपुलर एसयूवी Fronx की कीमत ₹1,12,600 तक घट गई है और अब इसकी शुरुआती कीमत ₹6,84,900 रह गई है। वहीं Brezza भी अब ₹1,12,700 सस्ती होकर ₹8,25,900 से शुरू होती है।
SUV मॉडल | पुरानी कीमत | नई कीमत | कितनी सस्ती |
---|---|---|---|
Maruti Fronx | ₹7.97 लाख | ₹6.85 लाख | ₹1,12,600 |
Maruti Brezza | ₹9.38 लाख | ₹8.26 लाख | ₹1,12,700 |
Maruti Grand Vitara | ₹11.83 लाख | ₹10.76 लाख | ₹1,07,000 |
Maruti Jimny | ₹12.83 लाख | ₹12.31 लाख | ₹51,900 |
MPV और Van सेगमेंट
मारुति की पॉपुलर MPV Ertiga पर अब ₹46,400 की बचत हो रही है। वहीं प्रीमियम MPV XL6 की कीमत ₹52,000 घटकर ₹11,52,300 से शुरू हो रही है। Eeco Van भी ₹68,000 सस्ती होकर अब सिर्फ ₹5,18,100 से उपलब्ध है।
MPV / Van मॉडल | पुरानी कीमत | नई कीमत | कितनी सस्ती |
---|---|---|---|
Maruti Ertiga | ₹9.26 लाख | ₹8.80 लाख | ₹46,400 |
Maruti XL6 | ₹12.04 लाख | ₹11.52 लाख | ₹52,000 |
Maruti Invicto | ₹25.59 लाख | ₹24.98 लाख | ₹61,700 |
Maruti Eeco | ₹5.86 लाख | ₹5.18 लाख | ₹68,000 |
ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा
Maruti Suzuki के मुताबिक, कारों के दाम घटाने के बावजूद फीचर्स या टेक्नोलॉजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें 22 सितंबर से पूरे भारत में कंपनी के सभी डीलरशिप पर लागू हो जाएंगी।
- और पढ़ें The Ba**ds of Bollywood: आर्यन खान का दमदार डेब्यू, देखने के 5 बड़े कारण
- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, सिंगापुर में Jubin Garg की हादसे के दौरान चली गई जान
- जॉली एलएलबी 3 मूवी रिव्यू: अक्षय बनाम अरशद, कौन है असली जॉली? जाने कैसी है कहानी!
- Redmi 15R 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹13,000 से; जानें फीचर्स और वेरिएंट्स
- Vivo OriginOS 6 Update Timeline: इन Vivo और iQOO फोन्स को जल्द मिलेगा Android 16 अपडेट - October 11, 2025
- Huawei MatePad 12 X (2025) लॉन्च: 50MP कैमरा, 2.8K डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी वाला दमदार टैबलेट - October 11, 2025
- Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग का आने वाला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन, पेटेंट से हुआ खुलासा - October 11, 2025