Skoda Cars New Price List in India: में GST दरों में बदलाव का सीधा असर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिखने लगा है। कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को अपडेट करना शुरू कर दिया है।
Skoda Cars New Cut the Price List in India: इसी कड़ी में Skoda Auto ने भी अपने लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने न सिर्फ कीमतें घटाई हैं बल्कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त फायदे भी पेश किए हैं।
Skoda ने की आधिकारिक घोषणा
Skoda Auto ने कहा है कि GST दरों में बदलाव के बाद उनकी कारों की कीमतों में कमी की गई है। यह बदलाव सीमित समय के लिए होगा। कंपनी की लाइनअप में कॉम्पैक्ट SUV, मिड-साइज सेडान और फुल-साइज SUV शामिल हैं, जिन पर कीमतों में कटौती लागू की गई है।
Skoda Kushaq, Slavia और Kodiaq पर घटे दाम
Skoda की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों पर ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा। कंपनी ने Kushaq की कीमत में 66 हजार रुपये तक, Slavia में 63 हजार रुपये तक, और सबसे ज्यादा Kodiaq में 3.3 लाख रुपये तक की कटौती की है। इससे फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को गाड़ियों की खरीद पर बड़ी बचत होगी।
- संबंधित खबरें GST 2.0 से Honda Activa, TVS Jupiter और Hero Splendor की टू-व्हीलर्स हुए सस्ते, जानकार हो जाएंगे खुश
- GST घटने के बाद Hero Xtreme 125R, Bajaj Pulsar 125 और TVS Raider हुईं सस्ती – जानिए नई कीमतें
- Good News! GST कटौती से Toyota कारें 3.49 लाख हुईं सस्ती | Fortuner से Glanza तक कीमत में बड़ी गिरावट, देखें लिस्ट
एक्स्ट्रा डिस्काउंट्स से और बढ़ा फायदा
कीमतों में कमी के साथ Skoda ने एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का भी ऐलान किया है। कंपनी Kushaq पर 2.5 लाख रुपये, Slavia पर 1.2 लाख रुपये, और Kodiaq पर 2.5 लाख रुपये तक के अतिरिक्त फायदे दे रही है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने यह स्पेशल ऑफर अपनी सबसे सस्ती SUV Kushaq पर लागू नहीं किया है।
कब तक मिलेगा फायदा?
Skoda की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 21 सितंबर तक ही ग्राहकों को मिलेगा। इसके बाद कीमतें फिर से सामान्य हो सकती हैं। इसलिए अगर आप Skoda की कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है।
- और पढ़े Google Pixel 9 पर तगड़ा ऑफर! Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में 30,000 रुपये सस्ता
- Mind Energy Tips: रोज़मर्रा की ये 7 आदतें जो आपकी मानसिक ऊर्जा खत्म कर देती हैं
- iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max रिव्यू: दमदार परफॉर्मेंस और नया डिजाइन; जानें कीमत, अंतर और फीचर
- Electric Bike 2025: भारत में टॉप 10 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल्स: दमदार रेंज और जबरदस्त फीचर्स
- Mahindra XUV700 को टक्कर देने आ रहे हैं नए 7-Seater SUV Models — Tata, Hyundai, Kia, Renault और Nissan की तैयारियां तेज! - October 27, 2025
- Instagram New Features: इंस्टाग्राम का नया वॉच हिस्ट्री फीचर: अब पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख पाएंगे यूजर्स - October 27, 2025
- WhatsApp का सीक्रेट ट्रिक: ऐसे पढ़ें ‘Delete for Everyone’ वाले डिलीट मैसेज - October 26, 2025