होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, सिंगापुर में Jubin Garg की हादसे के दौरान चली गई जान

Jubin Garg Biography in Hindi: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे। 52 वर्षीय सिंगर का निधन सिंगापुर में एक हादसे के दौरान हुआ।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, सिंगापुर में Jubin Garg की हादसे के दौरान चली गई जान

Bollywood Singer Jubin Garg Death’ News: रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनकी वजह से उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

स्कूबा डाइविंग हादसे में टूटी सांसों की डोर

खबरों के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने जुबिन गर्ग को समुद्र से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जुबिन वहां नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे थे और 20 सितंबर को उनका परफॉर्मेंस तय था। लेकिन इस हादसे ने उनके परिवार और चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया।

Jubin Garg का संगीत का सफर: असम से मुंबई तक

असम के जोरहाट से ताल्लुक रखने वाले Jubin Garg ने साल 1995 में बॉलीवुड में कदम रखा। मुंबई आकर उन्होंने अपना पहला इंडीपॉप एल्बम चांदनी रात लॉन्च किया। इसके बाद चंदा (1996), जलवा (1998), यही कभी (1998), जादू (1999), स्पर्श (2000) जैसे कई एल्बम रिलीज किए।

उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गद्दार (1995), दिल से (1998), डोली सजा के रखना (1998), फिजा (2000), कांटे (2002) जैसी फिल्मों के गाने गाए।

‘या अली’ से मिला सबसे बड़ा ब्रेक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zubeen Garg (@zubeen.garg)

जुबिन गर्ग को असली पहचान फिल्म गैंगस्टर (2006) के मशहूर गाने ‘या अली’ से मिली। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और बॉलीवुड में उनकी पहचान मजबूत हो गई। वे सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि असमिया, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उड़िया, पंजाबी, नेपाली और मलयालम फिल्मों के लिए भी गा चुके थे।

पहले भी झेल चुके थे गंभीर हादसा

साल 2022 में भी Jubin Garg एक हादसे का शिकार हुए थे। असम के एक होटल के बाथरूम में गिरने से उनके सिर में चोट आई थी। जांच में पता चला था कि उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन यह हादसा भी उनके फैन्स के लिए चिंता का कारण बना था।

संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति

Jubin Garg को असम और पश्चिम बंगाल में हमेशा एक रॉकस्टार की तरह देखा गया। उनकी आवाज और उनका अंदाज संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। उनका यूं अचानक चले जाना संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

Arpna Dutta
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

अर्पणा वर्तमान में PowersMind में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का अनुभव रखती हैं। वह एंटरटेनमेंट क्षेत्र में रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म समीक्षा, इंटरव्यू और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखती हैं। अर्पणा ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर किया है।

Leave a Comment